संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस ने बढ़ाई चौकसी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के आदेश पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अल्मोड़ाः जिले भर के कोतवाल/थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अपने-अपने कोतवाली/थाना क्षेत्रों में अलर्ट चेकिंग कर रहे हैं।
संदिग्ध तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए जिले भर में पिकेट और गश्त पर जवानों की मुस्तैदी है। और जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।ताकि किसी भी संदिग्ध को रोका जा सकता है। और कोई भी बड़ा मामले को रोका जा सकता है।








