संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
मुख्यमंत्री धामी द्वारा सांस्कृतिक कलाकारों को दिया गया सौगात।
अल्मोड़ाः सांस्कृतिक कलाकारों को उत्तराखंड मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संस्कृति के उत्थान और कलाकारों के सम्मान को लेकर घोषणाएं वास्तविक रूप में ह्रदय को स्पर्श करने वाली है यह केवल नीतिगत कदम नहीं बल्कि उन अनगिनत कलाकारों और साहित्यकारो की जीवन में नई आशा का दीप जलाने जैसा है जिन्होंने अपनी पूरी उम्र काला संस्कृति और साहित्य की सेवा में अर्पित कर दी। राज्य सरकार का संकल्प कि वह वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है हमारे समाज के संवेदनशील हृदय की सच्ची झलक है। मुख्यमंत्री की यह पहल उत्तराखंड की अमूल्य संस्कृतिक धरोहर को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचने की दिशा में एक प्रेरक और एतिहासिक प्रयास है। सभी सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा मुख्यमंत्री धामी ने कलाकारों को लेकर घोषणाओं में लिए गए निर्णय का स्वागत धन्यवाद किया।








