पहाड़ों के पास (मुक्तक)

Spread the love

 

डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।

 

 

      पहाड़ों के पास (मुक्तक)

 

पहाड़ों की अद्भुत छटा है निराली।

सुंदर मनोहर प्रकृति दिव्य प्याली।

अलौकिक मनोरम सहज सभ्यता सी।

 यहाँ हैं परम प्रिय अदा में दिवाली ।

 

हरित क्रांति वृक्षों की शोभा अवर्णित।

सुघर गाँव मोहक दिखें भव्य निर्मित।

झरनों की शोभा कहाँ तक बखाने?

झर झर ढरकते स्वयं जल सुसज्जित।

 

आभा स्वयं रम्य प्रतिभा विखेरे।

मंदिर सुधाकर शिवा को उकेरे।

उदित भानु किराणे निराली अदा में।

पहाड़ों की शोभा अनन्या लगे रे।

 

यहाँ शांति का पाठ होता हमेशा।

सुहागी पहाड़ी इलाका सुदेशा।

नहीं तुल्य इसके कभी दृश्य देखा।

परम भाग्यवादी प्रकृति पूज्य वेशा।

 

 

                एकता की डोर

 

जहां रहे हृदय मिलन वहीं सदैव एकता।

स्वभाव शांत चित्त स्नेहयुक्त में अनन्यता।

विमल मनोरमा प्रवृत्ति में सुधा घटा दिखे।

सहर्ष ऐक्य भाव की विनम्र कवि छटा लिखे।

अभेद दृष्टि में सदा रहे उदारवादिता।

तभी दिखे अनेकता में एकता सुवासिता।

 

 “सभी मनुष्य एक सा” यही विचार सर्व है।

प्रदर्शनीयता मिटे यही पवित्र पर्व है।

विनष्ट एकता वहाँ जहाँ अनीति कर्म है।

पुनीत नीतिशास्त्र ही सुसत्य प्रीति धर्म है।

प्रसून सा खिले सदा मनुष्य की महानता।

बहे हृदय प्रदेश में सरस सलिल सुजानता।

 

सुदूर भी समीप है अदृश्य दृश्यमान है।

जहाँ करीब आत्मज्ञान का सुखद बिहान है।

तभी दिखे अनेक एक एकता खिला करे।

मिटे अदीन दीन भाव सौम्य मन मिला करे।

बने सदैव एक एक से अनेक हस्तियाँ।

गुछी दिखें मिली हुयीं प्रसन्नचित्त बस्तियाँ।

 

 

              भारत माता स्तुति

 

प्रिय भारत माता प्रेम विधाता नित मनहर सुखकारी।
अति सहज विनीता परम
जय जय मंगलकारी।

शिव शांत धरोहर सत्य मनोहर सदा रम्य सुपुनीता।
वह सदैव गाती हर दिन – राती प्रभु कृष्णा की गीता।

वसुधा परिजन है उर सज्जन है वेशकीमती भावन।
माता अति उत्तम शुभ सर्वोत्तम दिव्य रूपमय सावन।

मम मातृ विशिष्टा अनुपम शिष्टा भव्य मधुर सुखदाता।
तुम पावन धामी मधुमय नामी विनय भाव मदमाता।

सत – ज्ञान रतन मां विराट गरिमा तुम हो प्रेम स्वरूपा।
सबके प्रति शुभप्रद दानी अनहद सौम्य महातम भूपा।

भारत माता की विजय, गाथा अमर प्रसिद्ध।
वंदनीय माता भरत, स्वयं भावमय सिद्ध।।

 

 

     मातृभूमि का कर्ज

 

मातृभूमि का कर्ज अदा हो।
पूजा करके फर्ज अदा हो।।
इस मिट्टी से निर्मित तन है।
मिला स्नेह से सुखद वतन है।।

जन्मभूमि की उत्तम महिमा।
सर्वोत्तम है इसकी गरिमा।।
अन्न यहीं का खाया पाया।
पी कर नीर बहुत मन भाय।।

प्यारी भूमि बहुत सुख देती।
यह सारी पीड़ा हर लेती।।
मातृभूमि की रक्षा करना।
सेवा भाव हमेशा रखना।।

मातृभूमि की संस्कृति जाना।
इस रहस्य जब पहचाना।।
मन में स्नेह सहज उपजा है।
इस धरती में रत्न गजा है।।

मानेंगे हम कर्ज चुका कर।
इसके आगे शीश झुका कर।।
मातृभूमि के लोगों को हम।
देंगे नेक सलाह मनोरम।।

 

  • Related Posts

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।