जीवन के हर पल का आनंद लेना हैं, तो मन को थकने मत दिजिए।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री

सुश्री सरोज कंसारी 

नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग.)

 

 

                              आलेख

                         “”””””””””””

जीवन के हर पल का आनंद लेना हैं, तो मन को थकने मत दिजिए।

 

आंखो में नमी, चेहरे में उदासी और गम का बोझ लेकर जीवन का सफर तय करने से सुख-समृद्धि और विकास की कल्पना नहीं कर सकते। यकीन कीजिए जिंदगी की खूबसूरती को और बिना समय व्यर्थ किए अपनी ख्वाहिश को पूरी करने का भरपूर प्रयास किजिए। अपनी पसंद के अनुसार जीवन शैली का निर्माण करने के लिए पहले मन को मजबूत किजिए। खुद को कमज़ोर मत मानिए माना कठिन हैं सब कुछ पा लेना। पर हर लम्हों को आनंदित बनाकर जीने में ही जीवन की सार्थकता हैं। कल के लिए ज्यादा फिक्र करके आज क्यूं परेशान हैं ? गम की भीड़ को चीरकर निकलिए और अकेले ही अपने रास्ते बनाइए।

 

                     (नया अध्याय, देहरादून)

 

पाने के लिए ही मत भागिए,खुशियों का वास्ता सिर्फ भौतिक वस्तुओं से नहीं। एक पल का सुकुन भी निराश मन को जीने की वजह देती हैं। अनदेखा किजिए बुरी सोच, कल्पना, हादसे और दर्द को। एक नई ताजगी और जोश के साथ अपने जीवन का लक्ष्य तय कर आगे बढिए। देर मत किजिए क्या करना हैं ? हर छोटी खुशी में शामिल हो जाइए मत रहिए किसी के मोहताज।अपने इस अनमोल जीवन से को यादगार बनाइए, मुस्कुराइए और धन्यवाद दिजिए उस विधाता को जिसने आपको यह जीवन दिया।बाकी क्या करना हैं ये आप पर निर्भर हैं, जैसे कर्म करते जाएंगे वैसे ही परिणाम मिलेगा यह तो तय हैं।

जीवन का हर पग तकलीफ से ही भरा होता हैं, भागने की बजाए सामना कीजिए। शारीरिक रूप से कितने भी श्रम कीजिए, आराम कर लिजिए, पर मन को कभी थकने मत दिजिए। नई सोच, उमंग और उत्साह से भरपूर मन ही जीवन को गति देती हैं। जिस दिन इस संसार की दुख- दुविधा से, लोगों के व्यवहार से रूठ जाते हैं, टूटकर निराश हो जाते हैं। उस दिन हर खुशियां स्वमेव दूर हो जाती हैं। जीवन में समय, माहौल और परिस्थिति के अनुसार सुख- दुख, सफलता -असफलता, लाभ -हानि होनी -अनहोनी और हादसे होते ही रहते हैं। लेकिन जो हर हाल में अपनी मानसिक स्थिति को संतुलित रखते हैं उन्हें ही जीवन में शांति मिलती हैं। कहने वाले कुछ भी कहते हैं, पर याद रखिए ! गलत करके कभी जीवन को सुखद नही बना सकतें।

किसी बात से मन को कुंठित मत कीजिए, हीन भाव मत रखिए। बस अपने कर्म से खुद को निखारते रहिए। लोभ-लालच, भोग -विलास स्वार्थ पूर्ण जीवन से कभी हमें आत्मिक खुशी नहीं मिल सकती। इस तन को ही नहीं अपने हर पल को सुंदर बनाइए। खुद को प्रेरणा दीजिए अपने आसपास देखिए और सीखते रहिए अपने आस -पास से लोग कैसे रहते हैं, आगे बढते हैं। दिलो में राज करते हैं, कैसे संभलते हैं, समय का नियोजन कैसे करते हैं? पसंद के अनुसार हर कार्य किजिए। पहले से नकारात्मक मत सोचिए! कोशिश किए बिना ही हार की कल्पना मत कीजिए। मन में छल- कपट, ईर्ष्या -जलन, क्रोध तुलना का कूड़ा मत रखिए। प्रेम -दया, क्षमा -सहानुभूति, सहयोग-सामंजस्य और शुद्धता रखिए। बस रोते-सिसकते, शिकायत करते रहने से किसी भी दर्द से निकल नहीं पाएंगे।

खुद को हिम्मत दिजिए क्योंकि किसी न किसी मोड़ पर जिंदगी हमें रुलाती हैं, कभी भटक जाते हैं, लोग मजाक बनाते हैं, फायदा उठाते हैं मजबूरी का, नीचा दिखाने का भी प्रयास करेगें। कोई अपने धोखा देंगे, षडयंत्र भी करे, करेंगे मीठी बातों से फसाएंगे और आपको आगे बढ़ने से रोकने का भी प्रयास करेंगे, जिम्मेदारी निभाकर, सही कार्य करके भी कभी गलत साबित हो जाएंगे। कुछ भी हो सकता हैं हंसती- खेलती जिंदगी को गमगीन बनाने के कई कारण मिलेंगे। लेकिन मन में बस उम्मीद बनाकर रखेंगे और किसी के बात से विचलित नहीं होगें, तो निश्चित ही इस सांसारिक जीवन के हर कठिन पल को आसानी से पार कर ले लेंगे। अपने मन को उपजाऊ अच्छी सोच देकर, सभी के लिए सर्वे भवन्तु सुखिन:की कामना करके, सक्रिय रहकर बना सकतें हैं। उसे खुश रखिए, मुरझाने मत दिजिए।

गलत लोगों की संगती और से उम्मीद से, औरों के पीछे भागने से ही दुख मिलते हैं। छोटी सोच को पनपने मत दीजिए अपने इस मन के भीतर। जीवन के इस सफर में खुद में भरपूर ऊर्जा भरकर चलिए। बहुत कुछ करना पड़ता हैं, इसे व्यवस्थित रखने के लिए। जो सही हैं वही करिए, उसी दिशा में चलिए, सभी को साथ लेकर चलें।

जीवन आसान नहीं हैं उसे सरल करने के लिए बस सीधे- साधे, भोले-भाले मत बने रहिए। जहां गलत लोग अपनी चालाकी से अपनी हद पार करें उन्हें सबक सिखाने की हिम्मत भी रखिए। आंखों में सिर्फ किसी के लिए इंतजार नहीं, अंगार भी रखिए। मन में बदले का भाव ही नहीं, हौसले का तूफान रखिए। जुबान में मिठास जरुरी हैं लेकिन किसी के दुर्व्यवहार का जवाब देने के लिए हिम्मत का हथियार, ओजस्वी अभिव्यक्ति की क्षमता रखिए। दिल में बेपनाह प्यार तो रखिए, लेकिन नफरत को भड़काने वालों को एक पल में निकाल देने की सामर्थ्य भी रखिए।

मन को बहकने से रोकिए। रूठ जाएं तो मनाने की भी कला सीखिए। अनियंत्रित मन से हो न जाएं हादसे बस इसे सही दिशा दिजिए।

मन को हमेशा जागरुक रखिए, बेहोश मत रहिए ! क्या करना हैं नहीं करना? इसका सही फैसला करने के लिए मन को हमेशा साफ रखिए।

मन को भयभीत मत किजिए हमेशा निडर रहिए। संकोच मत किजिए, अपने विचार को स्पष्ट रखिए। दिल और दिमाग के द्वंद में मत उलझे रहिए सुलझाइए हर उलझन शांत मन से।

मन को थकान से भर देने वाले कई कारण होते हैं जैसे-लगातार काम करते रहना, व्यस्त जीवन से आराम के पल न निकाल पाना, जिम्मेदारी का अधिक बोझ, अपनो का साथ न मिलना, आर्थिक आभाव, अधूरी ख्वाहिश, मन पसंद काम न मिलना, गृह- कलह, कोई गंभीर बिमारी से ग्रसित होना, अपनो का बिछड़ जाना, कोई शौक पूरी न होना, रोटी कपड़ा मकान और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगातार संघर्ष, सच्चे मित्र का आभाव। इस सबसे मन में थकान होती हैं।

काश! में जिंदगी नही गुजरती। अपनी जीवन शैली का मूल्यांकन करते रहिए। क्या सुधार करना हैं, पाना हैं, कहां जाना हैं?  इस पर विचार किजिए! जो जरुरी नहीं जीवन के लिए जिसे सोचने और करने से मानसिकता बिगड़ती हैं, उसे त्याग दिजिए। और कुछ कमी हैं तो उस पर सुधार किजिए। हर दिन कुछ ऐसे कार्य करते रहिए जिसे करने से दिल से खुशी होती हैं। पसंद के अनुसार जीने से अतिरिक्त ऊर्जा मिलती हैं। जितने दिन और अवसर मिला हैं, वह अच्छे कार्य करते गुजरे यह कोशिश किजिए। मौत का भय पालकर मत रखिए। जाना तो हैं, एक दिन उससे पहले जी लिजिए। ज्यादा किसी बात पर गंभीर मायूस मत रहिए, दिल को जो सुकुन दे वो कार्य जरुर किजिए। दिन भर की कार्य शैली के बीच ही मन के थक जाने से ही जीवन की हर चाहत खत्म होने लगती हैं। इसलिए सहयोग किजिए कड़वाहट को भूलिए, मिलकर रहिए। अपनो से जुड़कर रहिए, खुले वातावरण में घूमिए। अपने मित्र-पड़ोसी, रिश्तेदार से आत्मिय संवाद किजिए। परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति ईमानदार रहिए। मन ही आधार हैं हर खुशी और गम को निभा लेने का इसलिए उसे व्यवस्थित रखिए।

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

 

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़