ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20251111LTf8sqoh
जिला फिरोजपुर पुलिस ने चार ग्लॉक पिस्टल और मैगजीन बरामद की, दो लोगों को किया गया गिरफ्तार।
एस एस पी भूपिंदर सिंह ने दी जानकारी।
फिरोजपुरः पुलिस को भी बड़ी सफलता हाथ लगी है।पंजाब के सरहदी जिला फिरोज़पुर पुलिस ने सरहद पार पाकिस्तान से मंगवाई गई हथियारों की खेप के मामले में दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोज़पुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे हथियारों के एक बड़े तस्कर सिकंदर से भारत में बैठे हथियार सप्लायर बड़ी मात्रा में हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई कर रहे हैं।इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फिरोज़पुर के कई स्थानों पर नाकाबंदी की। इस दौरान दो संदिग्ध नौजवानों को पूछताछ के लिए रोका गया। जब उन्हें रुकने के लिए कहा गया, तो वे भागने लगे।
जब उन्हें पकड़ा गया, तो उनके पास से चार 9 एमएम के ग्लॉक पिस्टल (जो कि विदेशी निर्मित हैं) और मैगज़ीन सहित जिंदा राउंड बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान सामने आया कि ये हथियार सप्लायर पाकिस्तान में बैठे बड़े तस्कर सिकंदर के संपर्क में थे और वह पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए भारत में हथियारों मंगवाते थे इनसे आगे पूछताछ की जा रही आगे और खुलासे हो सकते है ।
बाइटः एसएसपी फिरोज़पुर भूपिंदर सिंह।







