ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।
27 खोली गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व।
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः 27 खोली स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़े श्रद्धा उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पटियाला से पधारे प्रसिद्ध रागी जत्थे ने मधुर शब्द-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे परिसर में धार्मिक भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधक कमेटी के प्रशांत नारंग, सतपाल सिडाना, जीत सिंह भुर्जी, तेजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह राणा, सरबजीत सिंह, रम्मी मिनोचा और परविंदर सिंह का विशेष सहयोग रहा।







