संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
कोतवाली द्वाराहाट ने स्कूल में पढ़ाई जागरुकता की पाठशाला।
छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया, नशे के दुष्प्रभाव आदि विभिन्न लाभप्रद विषयो के सम्बन्ध में दी जानकारियाँ।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 12.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट श्री विनोद जोशी व म.उ.नि. श्रीमती मीना आर्या द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज उत्तमसैनी, द्वाराहाट के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व अन्य स्कूली स्टॉफ को साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व नशा मुक्त भारत के तहत नशे के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
साथ ही बाल विवाह, महिला अपराध, नवीन कानून, यातायात के नियम, डायल 112 ,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड हैल्प लाइन न0- 1098 एवं आपदा हेल्पलाइन नंबर -1070 के के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।








