संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
जिला सोशल मीडिया एवं आईटी संयोजकों की बैठक सम्पन्न
सोशल मीडिया और आईटी सेक्टर में सक्रिय रहने पर दिया गया जोर।
अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी की जिला सोशल मीडिया एवं आईटी संयोजकों की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने की।
बैठक में मुख्य वक्ता हिमांशु संगतानी ने सोशल मीडिया की भूमिका और उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क और जनजागरण का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। नकारात्मक प्रचार से बचते हुए हमें सकारात्मक और तथ्यपरक जानकारी जनता तक पहुंचानी चाहिए।
आईटी के प्रदेश संयोजक प्रवीण लेखवार ने कहा कि सूचना और संचार दोनों आज बड़ी शक्ति के रूप में उभरकर सामने आए हैं। आईटी का प्रमुख उद्देश्य सही और सटीक जानकारी जनता तक पहुँचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से डिजिटल वालंटियर के रूप में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर गंधार अग्रवाल ने सोशल मीडिया और आईटी सेक्टर में अधिक सक्रिय रहने पर बल दिया।
जिला आईटी संयोजक गोविंद मेटला ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ना और उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समाज में सोशल मीडिया और आईटी का बहुत बड़ा महत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने देशभर में सूचना तकनीक के माध्यम से जनसंपर्क को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भी सोशल मीडिया और आईटी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जिसके माध्यम से हम मतदाताओं को भाजपा की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत करा सकते हैं।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि रौतेला, जिला सोशल मीडिया संयोजक कृपाल बिष्ट, सह संयोजक मदन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
बैठक में गौरव कांडपाल, गोकुल सिंह, भारत फर्त्याल, अशोक भोज, भगवत सिंह, दीवान सिंह नेगी, रवि जोशी, प्रेम सिंह, दीपक सिंह भंडारी, ललित मोहन, मोहन सिंह बोरा,आशीष गुरुरानी, हर्षित बजेठा, ललित कुमार, रोहित कुमार, सुरेश तिवारी, मनीष जोशी (मंटू), कैलाश गुरुरानी, संदीप श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन दोनों जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक का समापन संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।








