भारती चौधरी
जौनपुर, उत्तरप्रदेश।
अच्छे दिन की सौगात लाई है
देखो डबल इंजन की सरकार आई है
पहले पहल कोरोना आया
सड़कों पर मज़दूर को लाया
कुछ जानें वायरस लें गया
कुछ को भुखमरी औ बेरोजगारी दे गया
यही अच्छे दिन की सौगात लाई है
देखो डबल इंजन की सरकार आई है
अब तीन कृषि कानून बिल आया है
सड़कों पर अब किसान को लाया है
अनपढ़ डंडा पड़ा किसान पर
आंदोलन चला फिर भी वर्ष भर
यही अच्छे दिन की सौगात लाई है
देखो डबल इंजन की सरकार आई है
खेल में भी गंदी राजनीति की एंट्री
सड़कों पर आई कुश्ती लड़ने वाली स्त्री
सबको देशद्रोही का टैग देकर दरकिनार किया
हत्यारे और बलात्कारियों को फूलों का हार दिया
यही अच्छे दिन की सौगात लाई है
देखो डबल इंजन की सरकार आई है
गरीब मासूमों के सर से हटी
शिक्षा की छांव
सड़कों पर आएं अब नन्हें पांव
जीती सरकार और छोटी मुट्ठी में शिकस्त
बच्चों से लड़कर बेवकूफ हुए बड़े ही मस्त
यही अच्छे दिन की सौगात लाई है
देखो डबल इंजन की सरकार आई है
स्कूलों की छत गिरती है
और गिरती सरकारी अस्पताल की दीवार
गिरते रोज नये नये पुल
और बढ़ता है भ्रष्टाचार
हां यही अच्छे दिनों की सौगात लाई है
देखो डबल इंजन की सरकार आई है
परिक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार
अब आयी सड़क पर विद्यार्थीयों की क़तार
डंडे लात घूसों से इन्हें भी इंसाफ दिया
यहां भी सरकार ने अपना पल्ला झार लिया
यही अच्छे दिनों की सौगात लाई है
देखो डबल इंजन की सरकार आई है
परसेंटाइल जैसे अनेक नियमों को ठूंस दिया
अब सड़कों पर शिक्षकों ने भी कूच किया
लाठी डंडे की सेवा से गुरुओं का सत्कार किया
और कहते हमने देश को विश्वगुरु का सरताज दिया
यही अच्छे दिनों की सौगात लाई है
देखो डबल इंजन की सरकार आई है
एक वृक्ष मां के नाम का लगाते
और पीछे से घने जंगल साफ़ कर जाते
अब सड़कों पर आया वनवासी समाज
आंदोलन करने से नहीं रहा कोई लाभ
हां यही अच्छे दिनों की सौगात लाई है
देखो डबल इंजन की सरकार आई है







