संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद कानड़ पुलिस हाई अलर्ट पर.. देर रात को वाहनों की जांच कर रही पुलिस।

कानड़ : राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद मध्य प्रदेशके के जिलो में पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी को लेकर आगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार जिले की हर तहसील में वाहनों की चेकिंग के आदेश दिए गए हैं इसी तत्परता में बुधवार रात को कानड़ थाना प्रभारी राजकुमार दांगी के नेतृत्व में और पुलिस टीम द्वारा द्वारा वाहनों को रोककर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह अभियान लगातार जारी है।







