राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
संस्मरण 16
जेन Z (Gen Z) क्या है?
सत्तर के दशक में हिप्पी कल्चर देखा, बड़े बड़े बाल, चुंगीनुमा फ़ुलपेंट वक्र बे वक्त कश ( आप धुंआ किसी भी नशे का हो सकता है ) मारता युवा और दम मरो दम, गाती नायिका जीनत अमान ,,, आदि का सभी पर थोड़ा बहुत प्रभाव देखा गया।
फिर अस्सी के दशक में दूरदर्शन की बुनियाद पर कम्यूटर जी नब्बे में पधारे,, इसी समय 2000 में जेन Z, जिसे जेनरेशन Z या जेन Z भी कहा जाता है, वह पीढ़ी है जो लगभग 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है। यह दुनिया की सबसे नई और सबसे बड़ी और गतिशील पीढ़ियों में से एक है, जिसमें आजकल 13 से 28 साल की उम्र के युवा युवती शामिल हैं। इनकी मुख्य विशेषताएँ हैं,डिजिटल नेटिव्स, लोग हैं जो बचपन से ही इंटरनेट, सोशल मीडिया, स्मार्टफोन और गैजेट्स के साथ बड़े हुए हैं। इन्हें “ज़ूमर्स” भी कहा जाता है क्योंकि ये तेज़ डिजिटल दुनिया में “ज़ूम” करते हुए जीते मरते हैं।
कुछेक सामाजिक और पर्यावरण जागरूक जेन Z सोशल जस्टिस, मेंटल हेल्थ, जलवायु परिवर्तन और विविधता जैसे मुद्दों पर बहुत मुखर है। ये पीढ़ी पुरानी पीढ़ियों (जैसे मिलेनियल्स) से अलग है क्योंकि ये अधिक आध्यात्मिक और व्यावहारिक सोच वाली मानी जाती है।
साथ ही कामकाजी दुनिया में ये लोग अब नौकरियों की तलाश कर रहे हैं या करियर बना रहे हैं। इन्हें रिमोट वर्क, गिग इकोनॉमी और फ्लेक्सिबल जॉब्स पसंद हैं।
हाल ही में नेपाल में जेन Z के प्रदर्शनों ने सरकार बदल दी, जो दिखाता है कि ये समय व्यक्ति से ज़्यादा मशीन और डिजिटल दुनियां का है। इसमें बच्चे से लेकर बूढ़े तक used too या कहें डिजिटल लॉकअप में मदमस्त हैं।
(नया अध्याय, देहरादून)
समस्या तकनीक और विज्ञान की नहीं है
जनरेशन गैप की है । मेरे fb पर चार लाख से ज्यादा दर्शकों में 80 प्रतिशत दर्शक 25 से 75 के आयु के हैं। मेरे लेख, कहानी गीत गजल के साथ प्रेम पच्चीसा उपन्यास के सर्वाधिक पाठक इसलिए हुए क्योंकि मैने नए युग नई पीढ़ी की सोच और सामाजिक बदलाव में तकनीक विशेषकर आर्टिफियल इंटेलिजेंस की महत्ता को बल दिया है।
जेन जी में सबसे अच्छी बात मुझे लगती हैं कि 80% लोग दकियानूसी नहीं है न ही पाखंड और आडम्बर में विश्वास करते हैं। नई सोच नई पीढ़ी और नए युग के लिए जरूरी है बशर्ते सामाजिक मूल्य,प्रतिमान और संस्कार का हनन न करें।







