कलाऐं जो जीवन को सदैव नवीन और प्रेरणादायक बनाती हैं : सुश्री सरोज कंसारी।

Spread the love

 

सरोज कंसारी

कवयित्री, लेखिका

अध्यापिका, समाजसेविका

नवापारा-राजिम,  राययपुर, (छ.ग.)

 

 

 

अतिशय प्रेरणादायक आलेख –

 

कलाऐं जो जीवन को सदैव नवीन और प्रेरणादायक बनाती हैं : सुश्री सरोज कंसारी।

 

मानव जीवन में कला का महत्व: नवीनता की ओर एक कदम :

जीवन में, जहां बहुत-सी कठिनाई होती हैं जैसे-भय-दहशत, सदमे, होनी-अनहोनी जिससे अक्सर हम बचकर रहना चाहते हैं। फिर भी मनुष्य जीवन किसी न किसी बात को लेकर चिंता में रहते ही हैं। वहीं दूसरी तरफ जीवन को जीने के कई आधार हैं जिसमें काबिल होकर अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकते हैं। जब हम किसी कार्य को पूरी मानसिकता से उसमें डूबकर करते हैं, तब उसमें सफलता अवश्य मिलती हैं। रुचिकर कार्य से मन में उत्साह होता हैं, उसमें अपनी शारीरिक-मानसिक क्षमता लगा देते हैं और श्रेष्ठ परिणाम पाने के लिए मेहनत करते हैं।सबसे जरूरी हैं किसी कार्य को सही तरीके से करने के लिए सकारात्मक सोच विकसित कर पाना। कुछ कार्य का संबंध दिल से होता हैं, जिसमें लाभ- हानि नही होती, बस सुकून मिलता है, शांति का आभास होता हैं, उसे करके हम आनंदित होते हैं। जिसमें त्याग-तपस्या, समर्पण और साधना होती हैं। जीवन के अनावश्यक थकान को मिटाने के लिए, हर इंसान को किसी न किसी ऐसे माध्यम की जरूरत होती हैं, जिससे कुछ देर आत्मिक खुशियों की महसूस कर सकें। अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जो जरूरी हैं उस कार्य को करते ही हैं पारिवारिक सामाजिक, आर्थिक व धार्मिक, राजनैतिक, धार्मिक और राष्ट्रीय कई प्रकार के कार्य से हम जुड़े होते है। कभी हम सिर्फ चलते दौड़ते हैं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति प्रतिस्पर्धा और कुछ न कुछ पाने के लिए। जिससे कई बार अनावश्यक चिंताओं को पालकर रखते हैं, संदेह से घिर जाते हैं। आत्म मंथन करने का समय नहीं होता, हर पग पर ठोकर षडयंत्र और धोखे का एक जाल होता हैं। नकारात्मक सोच हर पल पीछा करती हैं। इसलिए खुद के मनोबल को बढ़ाकर इस सांसारिक समस्याओं को सुलझा सकतें हैं, और आंतरिक खुशियों को खुद में समाहित कर सकतें हैं। इसलिए मन-पसंद कार्य को करना ज़रूरी है, खुद को किसी हुनर से जोड़ना, उसका नियमित अभ्यास और कलात्मक कार्य नव सृजन जरूरी है। सिर्फ अनवरत भौतिक वस्तुओं के संग्रह के लिए प्रयास करने और आत्म विकास के लिए प्रयास न करने से, सब कुछ होते हुए भी जीवन निराश हो जाती हैं, हम समय से पहले थक जाते हैं। औरों के प्रति कुछ अच्छा हम तभी कर सकते हैं, जब हम आत्म विश्वास से भरें हो, आंतरिक और बाह्य रूप मन मस्तिष्क के बीच संतुलन बना सके। मानसिक द्वंद से निकलकर सक्रिय सजग, सरल, व्यावहारिक और क्रिया शील होने के लिए खुद को काबिल बनाना जरूरी हैं। दैनिक दिनचर्या को करते हुए उस हुनर को पाने के लिए सतत प्रयत्नशील होना जरूरी हैं। अपने जीवन को रोचक बनाकर ही विविधता के बीच भी हम शांत सुखी रह सकते हैं। अपने लिए एक मधुर संगीत स्वयं बनाइए, जिसकी धुन पर आप थिरके उसे गुनगुना सके।मुस्कुराए और जीवन की हर खूबसूरती को महसूस कीजिए। जो अपने जीवन में कलात्मक होते हैं, अपनी सुझबुझ और लगन से कुछ सृजन करते हैं।मन में शांति स्थापित करने के लिए जुनून से भरें होते है कुछ अलग और अद्भुत करते है। जिसे देखने-सुनने की ललक बढ़ती हैं, वे अपने आसपास, कार्यक्षेत्र, समुदाय, राष्ट्र और पूरे विश्व में विशेष स्थान रखते हैं अपनी कला की बदौलत ही खास व्यक्तित्व बनते हैं, लोगों का सम्मान पाने और प्रेम के अधिकारी होते हैं। अनावश्यक तनाव से मुक्त रहते हैं और हर पल का सदुपयोग होता है। कला ही जीवन को जीने की नई वजह देती हैं। व्यक्तित्व को निखारने का अवसर मिलता हैं। कई अच्छी बातें सीखते हैं, साथ ही विभिन्न संस्कृति सभ्यता और संस्कार को जानने का अवसर मिलता हैं। जीवन यात्रा को जब हम मुस्कुराते हुए, गम को भूलकर तय करते हैं तब हर लम्हा हसीन होता हैं। अलग- अलग दिशा के लोगों से जुड़ते हैं, आत्मिय संबंध मजबूत होते हैं। कला की गहराई को नाप पाना संभव नहीं उसका क्षेत्र विशाल हैं, जितना हम डूबेंगे उतने ही निखरेंगे। कला कई प्रकार के होते हैं जैसे- मूर्ति चित्रकला, साहित्य, गीत-संगीत, कहानी लघुकथा काव्य कला, रंगमंचीय, फोटोग्राफी, शिक्षा, खेल, योग, फैशन, तैराकी जिसकी लंबी सूची हैं। अपने रूचि के कार्य में किसी हुनर को प्राप्त करने के लिए उसमें लीन होना, श्रम करना और उसे बांटना जरूरी हैं। कला का अर्थ है _

अपने मन वचन और कर्म से नवसृजन करने की क्षमता विकसित कर लेना। किसी कार्य को करने की एक विशेष शैली होती हैं। जिसे-अभिव्यक्त कर आंनद की प्राप्ति होती है, जिससे भावनाएं जुड़ी होती हैं। थकान नहीं होती रुचिकर होता है। कला का संबंध दिल से जुड़ा होता हैं, जिससे प्रसन्न होती हैं अंतर्मन से। किसी कार्य में योग्य होना, उसमें कुशलता हासिल करना तथा जिसे करने की उत्सुकता होगी…एक प्रकार से उसमें मानसिक जुड़ाव होता है, जिसे करने की पल चाह होती है। आत्म शुद्ध होती है। कला से एकता की भावना का विकास होता है जिसमें जागरूकता होती है। समान विचारधारा के लोग आपस में जुड़कर कला से सौंदर्य उत्पन्न करते है। कला से मन के विकार दूर होते हैं, आपसी स्नेह बढ़ता हैं। जीवन के प्रति उत्सुकता बनी रहती है। खुद की कला को सामने लाने और कुछ कर दिखाने की प्रेरणा हर पल मिलती हैं। कला के माध्यम से आपसी संवाद कर हम एक दूसरे को जानते हैं। कला किसी भी व्यक्ति के अकेलेपन का सबसे अच्छा साथी हो सकता है। जब कभी किसी बात पर मन दुखी हो तो कला उससे निकलने और एक नए माहौल का निर्माण करने में सहयोगी होती हैं। किसी भी प्रकार से रचनात्मक व्यक्ति में अनावश्यक भटकाव नहीं होते। जो कला के सानिध्य में होते हैं, उनमें हर पल जिज्ञासा बनी रहती हैं। वैसे तो कला हर मनुष्य के जीवन का अनिर्वार्य अंग हैं। विभिन्न प्रकार के कलाओं से सुसज्जित मनुष्य का जीवन सदैव नवीनता को ग्रहण करते हैं और प्रगति के पथ पर बढ़ते हैं। आज आधुनिक समय में लोगों की जीवन शैली तेजी से आगे बढ़ रही हैं। लोगों के रहन- सहन, बोली- भाषा में परिवर्तन हुए हैं। इसलिए हर पग काम आने वाली कला का अनुकरण करना उसके अनुसार अपने जीवन को ढालना जरुरी है, वह हैं- जीवन जीने की कला जो हमे बताती हैं कि कभी भी हमें उदास नहीं होना चाहिए, उम्मीद नहीं खोना चाहिए। हम कहीं से भी कभी भी नई शुरुवात कर सकते हैं, एक दूसरे के साथ रहकर उनका साथ देकर। अपने व्यवहार से किसी को कड़वाहट न दे और कभी बदले का भाव न रखें। अपने हिस्से का कर्म करते रहिए और हर किसी से अपनेपन का भाव बनाकर रखें। दुश्मनी में जिन्दगी गुजारने की बजाएं, हर किसी से मुस्कुराकर मिले गमगीन न रहें। दिल में बहुत सी बातों को दबाकर न रखें उसे किसी न किसी माध्यम व्यक्त करते रहिए। जीवन का कोई भरोसा नहीं इसलिए अपने संपर्क में आने वाले हर इंसान को सुखद एहसास दीजिए। दुख-सुख में सहभागी बनिए मुसीबत में साथ दिजिए। परिवार से कभी भी किसी भी वजह से टूटकर, रूठकर न रहे जुड़ने की आदत रखिए। हर परिस्थिति से सामंजस्य बनाकर रखिए, सिर्फ अमीर बनने के सपने मत देखिए। सच्चे प्रेम करो, हर किसी को और इस पल को खुशनुमा बनाने की कोशिश कीजिए। गरीबी का रोना मत रोते रहिए, अपनी मेहनत पर विश्वास किजिए। वक़्त बदलने में देर नहीं लगती इसलिए, हारकर मत बैठिए। केवल दूसरों के सहारे मत रहिए, आत्म निर्भर बनिए। भले ही कम में गुजारा कीजिए लेकिन, कभी लालच मत कीजिए, दूसरों को लूटकर, छीनकर खाने के चक्कर में मत रहिए। आलस से दूर रहिए खुद पर भरोसा रखिए। विपरित हालत में धैर्य रखिए, गुमसुम मत रहिए। होठों पर मुस्कान रहिए, झूमते-नाचते और गुनगुनाते रहिए। अपने से बड़े बुजुर्गो का सम्मान, सेवा किजिए। किसी को हीनभाव से मत देखिए, घमंड का एक छींटा भी न पड़े आप पर इस बात का ध्यान हमेशा रखिए। झुक जाइए अगर निभाना हैं रिश्ता, मना लिजिए जो रूठे है। यही तो जीवन जीने की असली कला है।

………………………………………………………………….

                  

  • Related Posts

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)