भारती चौधरी कवियित्री
जौनपुर, उत्तरप्रदेश
बाल दिवस पर कविता
‘पिंकी प्रॉमिस’
छोटी किट्टी, छोटी किट्टी
आओ खेलें ‘पिंकी प्रामिस’ किट्टी
माना टॉफी तुमको भाती
लाल -पीली कैंडी तुमको ललचाती
किंतु वो अनजाने अंकल
जाने या पहचाने अंकल
उनसे कुछ भी लेना नहीं
अनजान के संग छोटी किट्टी ,छोटी किट्टी
आओ खेलें ‘पिंकी प्रामिस’ किट्टी
माना टॉफी तुमको भाती
लाल -पीली कैंडी तुमको ललचाती
किंतु वो अनजाने अंकल
जाने या पहचाने अंकल
उनसे कुछ भी लेना नहीं
अनजान के संग खेलना नहीं
तुमको देकर मीठी कैंडी
हरकतें जो करेंगे गंदी
ज़ोर ज़ोर से शोर मचाना
टीचर और मॉं -पापा को बताना
सहम न जाना उनसे तुम
पिंकी प्रॉमिस करें हम-तुम
बनेंगे हम होशियार बच्चे
समझदार और स्मार्ट बच्चे
वक्त के साथ चलेंगे हम
पिंकी प्रॉमिस करें हम-तुम







