डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
मदनमोहन चालीसा
अज अद्भुत अद्वित अमर, अंतहीन आकार ।
परम प्रसन्न प्रसाद प्रिय, प्रमथ पवित्र प्रसार।।
जय जय जय मोहन चालीसा।
अखिल निखिल ब्रह्माण्ड अमी सा।।
मोहनीय अतुलित आकर्षक।
सुखदायी वरदायक हर्षक।।
तुझसे स्वयं प्रफुल्लित जगती।
जनता सारी हर्षित रहती।।
कण – कण में है राज तुम्हारा।
तुम्हीं स्वयंभू जग अवतारा ।।
मदन बने नित रस बरसाते।
धरती को सदैव गमकाते।।
रग- रग में तुम सहज दमकते।
स्वयं प्रीति बन सदा चमकते।।
है अहसास तुम्हारा स्नेहिल।
भव्य भावयुक्त अति उर्मिल।।
तुम सपने में भी अपना हो।
सर्वोत्कृष्ट रूप नपना हो।।
आत्मविभोर किया करते हो।
सीने से लिपटे रहते हो।।
बगिया के तुम सत्य सुमन हो।
नदिया के मधु नीर सृजन हो।।
सूर्य चाँद तारों की चाहत।
देते रहते मोहक राहत।।
सदा सृष्टि के प्रिय नायक हो।
लोकलुभावन शुभ गायक हो।।
मदमाता मस्ताना अनुभव।
लहराता प्रिय व्यापक उद्भव।।
विस्मृत होता सबका मन है।
सुध खो बैठे सबका तन है।।
स्वर्ग तुच्छ है तेरे आगे।
तुझे देख उर प्रति क्षण जागे।।
शोभित होता घर – आँगन है।
मोहित करता तव आसन है।।
प्रीति भरी मुस्कानों में तुम।
फागुन गीत तरानों में तुम।।
सावन का मधुमास नवल हो।
आशीर्वाद प्रसाद सकल हो।।
राधा- कृष्ण अभय नटवर हो।
प्रेम मधुर अतिशय सुंदर हो।।
सहज लालिमा मधु कीर्तन हो।
अनुपम प्रतिमा प्रिय नर्तन हो।।
नव्य दिव्य अति भव्य शुभ, प्रिय अनंत आकाश।
से भी बढ़कर तुम प्रभा, आभा चंद्र प्रकाश।।
तुझ पर लोभित सकल जग, सदा मोह का गेह।
बिना तुम्हारे मिलन के, लगता वदन अदेह।।
डॉक्टर रामबली मिश्र वाराणसी।
पंडित मदन मोहन मालवीय
काशी में जो अलख जगाये।
शिक्षा की सुगंध गमकाये।।
नाम मदन मोहन अति मोहक।
शिक्षा के सर्वोत्तम शोधक।।
अति सशक्त उनका मानस था।
दिल पवित्र उन्नत पारस था।।
बी.एच. यू. के वे संस्थापक।
अमर अद्वितीय अध्यापक।।
संस्कृत के वे सहज प्रचारक।
थे समाज के सत्य सुधारक।।
कर्मनिष्ठ विद्वान महाशय।
काश्मीरी पंडित मधु आशय।।
भिक्षाटन से विद्यालय तक।
गुणवत्ता से शिव- आलय तक।।
बी.एच. यू. जगमग करता है।
पुनि – पुनि मालवीय हँसता है।।
मालवीय अमृतमय शंकर।
नाम किये काशी में रह कर।।
शिक्षा- दीक्षा ही संकल्पित।
गंगा तीर सहज अभिकल्पित।।







