ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20251113hZdsLldX
फिरोजपुर के कस्बा ममदोट की पुलिस ने नकली एसटीएफ अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह को किया काबू।
मामला दर्ज — तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी।
फिरोजपुर देहाती डीएसपी करण शर्मा ने दी जानकारी।
शातिर लोगों की करतूत — नकली एसटीएफ अधिकारी बन एक व्यक्ति को बनाया निशाना। झूठे केस का बहाना बनाकर रास्ते से उठाया, की पिटाई और फिर छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये लिए।
पीड़ित को शक होने पर उसने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और जांच के दौरान पूरे मामले से पर्दा उठा। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि बाकी की तलाश जारी है — डीएसपी करण शर्मा ने बताया।
नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए एसटीएफ विंग लगातार जमीन पर काम कर रहा है, लेकिन कुछ लोग नकली एसटीएफ अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर जिले में सामने आया, जहां तीन नकली एसटीएफ अधिकारी, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, ने एक व्यक्ति को रास्ते से उठाया, उसे डराया-धमकाया कि वह नशे का कारोबार करता है, उसकी पिटाई की और फिर उससे तीन लाख रुपये वसूल कर छोड़ दिया।जब पीड़ित को कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।
बाइटः डीएसपी करण शर्मा।







