संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

जिला पंचायत सभागार में लोक कलाकार महासंघ का सम्मेलन आयोजित।
अल्मोड़ाः आज दिनांक 17-11-2025 को जिला पंचायत सभागार में अल्मोड़ा लोक कलाकार महासंघ का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसके तहत लोक कलाकार महासंघ को फिर से पुनरजीवी कर कलाकार संघ का गठन किया गया जिसमें मुख्य संरक्षक, दीवान कनवाल, राजेंद्र सिंह सिराड़ी, आलोक वर्मा, नारायण सिंह थापा, राजेंद्र सिंह को नामित सर्वसम्मति से किया गया शेष कार्यभार का विस्तार बाद में बैठक के पश्चात् किया जाएगा। जिसमें सभी जिलों का प्रतिनिधित्व पदों में किया जाएगा। तथा उक्त बैठक में मुख्य अतिथि महापौर अजय वर्मा ने कलाकारों को संबोधित कर कहा कि जिस प्रकार की जिस प्रकार की आवश्यकता कलाकार को होगी उसके त्वरित समाधान के लिए हम सतपाल महाराज और मुख्यमंत्री से वार्ता करके इस मामले का निराकरण किया जाएगा। तथा महासंघ अध्यक्ष कुन्दन लटवाल को पुनः सर्व सहमति से चयन किया गया। कार्यक्रम में आलोक वर्मा, नीरज कुमार, अमर बोरा, रमेश लाल, गीता सिराड़ी, राजेंद्र सिंह, पूनम, गोपाल सिंह, विनोद कुमार, कल्याण सिंह, नारायण थापा, संजय कुमार, सुनील कुमार कार्यक्रम का संचालन प्रकाश भट्ट और संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। और साथ ही सभी कलाकारों का कहना था कि जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा और जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा का विशेष आभार जताया।







