संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
एसएसपी अल्मोड़ा की नशे के विरुद्ध सख्त मुहिम,नशा तस्करों में मचा हड़कंप।
आज तड़के थाना देघाट व एसओजी अल्मोडा की संयुक्त टीम ने 02 गांजा तस्कर दबोचे।
कार में कुल 25.300 KG गांजा भरकर पौड़ी /अल्मोड़ा बॉर्डर से मेरठ ले जा रहे थे तस्कर।
एसएसपी अल्मोड़ा ने टीम को ₹5000 के नगद इनाम से किया पुरस्कृत।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी व थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में देघाट पुलिस व एसओजी अल्मोड़ा की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 18.11.2025 की प्रातः भाकुड़ा चौराहे पर चेकिंग के दौरान कार संख्या- UP15-BC-5054 से 02 तस्कर गजेन्द्र शर्मा व सौरभ कुमार के कब्जे से कुल 25.300 कि0ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना देघाट में मु0अ0स0- 19/2025 धारा 8/20/60 NDPS act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। कार को सीज किया गया।
पुरस्कार-
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे गांजा कालिंका पौड़ी व सराईखेत बॉर्डर क्षेत्र से मेरठ ले जा रहे थे।
गांजा किससे खरीद कर ले जा रहे थे और तस्करों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस टीम द्वारा जुटाई जा रही है।
पुरस्कृत-
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5,000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
अभियुक्त को नाम व पता-
1-गजेन्द्र शर्मा उम्र 48 वर्ष पुत्र सत्य प्रकाश शर्मा गाँव बहादुरपुर थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद उ0प्र0
2-सौरभ कुमार उम्र-24 वर्ष पुत्र महिपाल सिंह निवासी हसनपुर कला थाना किठौर जिला मेरठ उ0प्र0
बरामदगी- 25.300 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद
कीमत- 6,32,500 रुपये







