संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
एसएसपी अल्मोड़ा पहुंचे कोतवाली चौखुटिया व द्वाराहाट
प्रभावी पुलिसिंग हेतु अधि0/कर्म0गणों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा कोतवाली चौखुटिया पहुंचकर पुलिस अधिकारी/कर्म0गणों का सम्मेलन लिया गया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
1- सर्वप्रथम सभी अधिकारी/कर्म0गणों की समस्याएं पूछी गयी और कुछ समस्याओं का मौके पर निवारण किया गया। साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
2- नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
3- कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चल रहे ऑपरेशन स्वास्थ्य आन्दोलन के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्य बनाये रखने हेतु गश्त, पिकेट, चीता, पेट्रोलिंग आदि ड्यूटियां लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
4- वर्तमान परिदृश्य के देखते हुए संदिग्धों की तलाश हेतु सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
5- जवानों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर प्रभारी पुलिसिंग करने हेतु बताया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया
अशोक कुमार, प्रभारी चौकी मासी उ0नि0 सचेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
साथ ही कोतवाली द्वाराहाट में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली परिसर में अधिकारी/कर्म0गणों का सम्मेलन लेकर पुलिस बल को सजग करते हुए संदिग्ध और आपराधिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने व सघन सत्यापन अभियान चलाने हेतु निर्देश दिये गये। जवानों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर प्रभारी पुलिसिंग करने हेतु बताया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट श्री विनोद जोशी सहित अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।







