भाजपा पार्षदों की पार्किंग निर्माण में अनियमितता की शिकायत का हुआ असर,आज प्रारंभ हुआ पार्किंग सुधारीकरण एवं टाइल्स लगाने का कार्य।

Spread the love

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

भाजपा पार्षदों की पार्किंग निर्माण में अनियमितता की शिकायत का हुआ असर,आज प्रारंभ हुआ पार्किंग सुधारीकरण एवं टाइल्स लगाने का कार्य।

             अल्मोड़ाः नगर के टैक्सी स्टैंड के समीप निर्मित पार्किंग की बदहाल स्थिति पर विगत दिनों भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने पार्किंग का निरीक्षण किया था और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्तियां जताईं थी।पार्षदों ने आरोप लगाया था कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद पार्किंग का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया था कि फर्श से सीमेंट की परतें उखड़ चुकी हैं, फर्श पर सरिया नजर आ रही है और प्लास्टर जगह-जगह से झड़ने लगा है। उन्होंने कहा था कि इससे स्पष्ट होता है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है और काम में भारी लापरवाही बरती गई है। पार्षदों ने यह भी कहा था कि पार्किंग की छत पर शेड की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे वाहन धूप और वर्षा दोनों में खुले में खड़े रहते हैं। वाहनों की सुरक्षा हेतु अग्निशमन उपकरण भी नहीं हैं। इसके साथ ही वर्षा जल निकासी के लिए बनाई गई नालियां भी पूरी तरह जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई न होने के कारण बरसात के दिनों में पार्किंग में पानी भर जाता है और कीचड़ फैल जाता है, जिससे वाहन चालकों और आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि कार्यदायी संस्था ने जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए और खामियों को दूर नहीं किया, तो भाजपा कार्यकर्ता कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार के खिलाफ जिला अधिकारी से वार्ता कर जांच की मांग करने को बाध्य होंगे। इसके बाद जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने मामले का स्वयं संज्ञान लिया था और कार्यदाई संस्था सी एन डी एस के प्रोजेक्ट मैनेजर को अल्मोड़ा बुलाकर अविलंब पार्किंग सुधारीकरण के निर्देश दिए थे।जिसके बाद आज पार्किंग सुधारीकरण कार्य एवं टाइल्स लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।पार्षद अमित साह मोनू ने इस अविलंब कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी का आभार जताया। उन्होंने आगे कहा कि उनके द्वारा अब सुधारीकरण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी तथा कार्य गुणवत्ता पूर्व हो रहा है या नहीं इसको देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में विभागीय लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज कार्य प्रारंभ के समय पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद अर्जुन बिष्ट,अभिषेक जोशी और पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मनोज पाठक, कृष्ण बहादुर सिंह,ग्राम प्रधान विनोद जोशी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views

    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views

    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।