अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में जैलेटिन मिलने पर पुलिस सक्रिय, एसएसपी अल्मोड़ा ने संभाली कमान।

Spread the love

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में जैलेटिन मिलने पर पुलिस सक्रिय, एसएसपी अल्मोड़ा ने संभाली कमान।

बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड,थाना पुलिस, एलआईयू टीमों को सक्रिय कर दिया गया है

घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

विगत 20 नवंबर 2025 की शाम जनपद अल्मोड़ा के थाना सल्ट क्षेत्र में 161 संदिग्ध जैलेटिन रॉड बरामद होने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर बम डिस्पोजल टीम,डॉग स्क्वाड, स्थानीय व आसपास के थाना पुलिस,एलआईयू व आईआरबी को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उक्त घटनाक्रम की गहनता से जांच करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

एसएसपी अल्मोड़ा ने टीमों को निर्देशित किया कि—

घटना स्थल के आसपास जंगलों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जाए,

जैलेटिन की उत्पत्ति, उद्देश्य एवं संभावित उपयोग की दिशा में तेजी से जांच की जाए, किसी भी प्रकार की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई जाए।

घटनास्थल के आसपास के जंगल में विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाकर तथ्यों की पड़ताल की जाए एवं हर पहलू को ध्यान में रखते हुए त्वरित और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए।

पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।

अल्मोड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस दौरान सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट,    विनोद जोशी, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, प्रभारी चौकी भिकियासैंण संजय जोशी सहित बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वायड, पुलिस व आईआरबी टीमें मौजूद रही।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 22 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।