सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री एवं लेखिका
अध्यापिका, समाज सेविका
नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ. ग.)
“जीवन की मजबूरियाँ, मजबूरी का चोला ओढ़कर!”
(नया अध्याय, देहरादून)
जीवन बहुत छोटा और अनमोल है। जीवन की मजबूरियाँ का चोला ओढ़कर, घूमता है इंसान खुशियों की तलाश में। मंजिल की चाह में, तो कभी ज़रुरत की जिद में। जिंदगी के सफ़र में भटकते हैं, जो कुछ ख्वाहिशों की गठरी बांधे, कैसे गुजरता है। उनका हर पल वो ही समझ सकते हैं ? परिस्थिति सब कराती है। समय की मांग होती हैं की अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सतत प्रयास करते हैं। हर मोड़ पर एक नई बाधाओं को पार कर एक स्थान पर ठहर पाना सहज नहीं। कभी-कभी तो उम्र गुज़र जाती है। पर तलाश पूरी नहीं होती। कुछ पाने के लिए खोना पड़ता है। बहुत कुछ, यह तो क्रम हैं जीवन का। अपने भविष्य को संवारने के लिए, अपनो की खुशी व रोजी-रोटी की तलाश में, दूसरे स्थान पर जाना ही पड़ता हैं। हर व्यक्ति की चाह होती है, उसके पास जीवन की हर खुशी हो लेकिन ऐसे होता नहीं। सुख और दुख के पहिए में सवा हम एक चक्र में घूमते ही रहते हैं, जो क्रमशः चलते ही रहता हैं। प्रगति के पथ अग्रसर यह देश निश्चित ही सफलता के विभिन्न आयाम को छू रहा हैं। आज भी कुछ समस्याएं ज्यों की त्यों हैं जिसमें सुधार और समाधान आवश्यक हैं। मनुष्य की आवश्यकताऐं सिर्फ रोटी, कपड़ा व मकान नहीं है। आज सभी जागरूक हैं। मानसिक रूप से सभी तैयार हैं। विभिन्न मुश्किलों को पार कर मंजिल तक जाने के लिए, निरन्तर प्रयास करते रहे हैं। जैसे-जैसे देश विकास के पथ पर बढ़ता जा रहा है। वैसे ही समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। आज हर व्यक्ति पढ़-लिखकर एक प्रतिष्ठित पद पर जाना चाहता है। शिक्षा, रोजगार और शोहरत की भी हर किसी को चाहत होती है। सबके पास सभी सुविधाएं हो जरूरी नहीं लेकिन प्रयास सभी करते ही हैं अपने भविष्य के सपनो को पूरा करने के लिए। एक शहर से दूसरे शहर गांव राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोग जाते हैं। अपनी विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्थाई-अस्थाई या अल्प समय के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पलायन या प्रवास कहलाता हैं। पलायन के कई कारण होते हैं सामाजिक- आर्थिक, राजनीतिक- शैक्षणिक, मनोरंजनात्मक या अन्य कारण हो सकते हैं।
पलायन की पीड़ा वो नहीं समझ सकते जिनके पास हर सुख-सुविधा है। जो अपनो से दूर हैं, उन्हें पग-पग पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सबसे पहले रहने, खाने-पीने का जुगाड़ करना फिर समझौता से जीवन बसर करना, अपनो के साएं से दूर अपनेपन की चाह, जो दूसरे शहर में मिल पाना संभव नहीं।अकेले संघर्ष करते हुए अपनी भावनाओं को किसी से व्यक्त न कर पाने से मानसिक तनाव होता है। मजबूरी दर्द देती है और दर्द को समझ मरहम लगाने वाले न मिल पाने से आत्मबल कमजोर होता है। विश्वासपात्र लोगों को पहचान पाना संभव नहीं, अपना हर काम, स्वयं करना सही ग़लत का निर्णय कर पाने में दिक्कत आती है। अपनी जननी जन्म भूमि और अपनो से दूर एक अंजान जगह पर सामंजस्य कर पाना बहुत मुश्किल होता है। परिवार, रिश्ते-नाते, पड़ोसी और मित्र सभी से अलग रहकर बसर करना आसान नहीं होता। अपना घर, वहां का रहन-सहन, सुविधा- सुरक्षा, प्रेम- स्नेह और दुलार हर जगह मिल नहीं मिल पाता। ढलना पड़ता हैं परिस्थिति के अनुसार। अपनो से दूर कोई नहीं रहना चाहते लेकिन घर में बैठकर ही सुविधा पूर्वक जिंदगी बिताकर अपने सपनो को पूर्ण नहीं कर पाते। मंजिल को पाने के लिए लंबा सफर तय करना ही पड़ता है। कभी-कभी जिस उद्देश्य के लिए पलायन करते हैं वह पूर्ण नहीं कर पाते या ग़लत दिशा में भटक जाते हैं, तब शारीरीक मानसिक समस्याएं बढ़ती हैं समय बर्बाद होता है। जब आप अपने शहर से दूर अकेले रहने किसी कारणवश जाते हैं तो वहां- सब कुछ नया होता हैं, जहां पर आप ढूंढते हैं अपनी मिट्टी, हवा- पानी, माहौल और अपने संस्कार को थोड़ी देर के लिए बदलाव व असुविधा आपको विचलित कर सकती हैं। आपके पास और कोई विकल्प न हो तो समझौता जरुरी होता हैं, ऐसी परिस्थिति में ख़ुद को मजबूत करना पड़ता हैं । जिस स्थान पर आप हैं। वहां के रहन-सहन, बोली-भाषा, संस्कृति की जानकारी रखना जरूरी हैं। सदैव सतर्क और सजक रहें। अपनी सुरक्षा के साधन साथ रखना जरुरी होता हैं। किसी से मेलजोल बहुत सोच समझकर रखना चाहिए। जब भी बाहर जाएं, अपने लक्ष्य को हमेशा याद रखें। अपनी मर्यादा न भूलें। माता-पिता के दिए संस्कार का पालन करें। और लगन, मेहनत से जिस कार्य के लिए आए हैं। उस पर ही ध्यान देते रहना है। संगत का असर जीवन में बहुत ज्यादा होता हैं। इसलिए देखकर और पूरी तरह आश्वस्त होने पर ही किसी से जुड़े। अपने घर-परिवार और मित्रों से किसी भी माध्यम से संपर्क करते रहें और कोई समस्या होने पर तुरंत जानकारी दें। अपनी हर एक गतिविधियों की जानकारी अपने परिवार और करीबी लोगों को देते रहें। हिम्मत रखें और उम्मीद को कभी टूटने न दें, आत्मविश्वास के साथ कार्य में लीन रहें। हर माहौल में ढलने का हुनर रखें क्योंकि जिंदगी की राह सीधी और सपाट नहीं, टेढ़े-मेढे़ भी होते हैं। कोरोना की वैश्विक महामारी के कारण हम सभी को आर्थिक, मानसिक कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा, इस भयंकर महामारी के कारण कई लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा। लॉकडाउन के कारण भूखे मरने की स्थिति आ गई, कुछ पूंजीपति ग़रीबी का फायदा उठाकर दैनिक उपयोगी, खाद्य सामग्री के भाव बढ़ाकर गरीबों का शोषण करने लगे और जिससे महंगाई बढ़ी।आज भी महंगाई का दंश हम सभी झेल रहें हैं। कम आय अधिक खर्च, ऊंची ख्वाहिश को मन में पाले लोग अधिक संख्या में एक अनुकूल स्थान की तलाश में जाते हैं, जहां उनकी समस्या का समाधान होने की गुंजाइश होती हैं। आप कहीं भी रहिए, अपने जमीन से जुड़े रहें। अपनो को कभी न भूलें। सुंदर, आर्कषक व्यक्तित्व और मिलनसार पूर्ण व्यवहार से लोगों का दिल जीत लें, हर हाल में अपने उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित कर कार्य करें।







