संवाददाता बिहारः संतोष कुमार चतुर्वेदी
भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य मैत्री सम्मेलन -2026
————————————–
(नया अध्याय, देहरादून)
चारू साहित्य प्रतिष्ठान नेपाल व प्रगति – विचार एवं साहित्य मंच भारत के सहयोग से बनारस (काशी) फरवरी- मार्च 2026 में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय भारत नेपाल साहित्य मैत्री सम्मेलन में आप सभी साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शिक्षाविद् और शोधार्थी आमंत्रित हैं।
बनारस साहित्य मैत्री सम्मेलन में पुस्तक विमोचन, पुस्तक समीक्षा, साक्षात्कार, शोधपत्र, सामाजिक व साहित्यिक परिचर्चाएं, व्यंग्य, लघुकथा, कहानी, रिपोर्ताज, बहुभाषी कविता, चारू सम्मेलन, मुशायरा और सम्मान सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इसके साथ आयोजन की स्मारिका प्रकाशित की जा रही है, जिसमें बनारस ( काशी ) साहित्य मैत्री सम्मेलन में शामिल होने वाले पंजीकृत साहित्यिक, – सांस्कृतिक – सामाजिक विभूतियों के शोधपत्र, संस्मरण, आलेख, लघुकथा, कहानी, व्यंग्य, गीत – गज़ल, चारू व कविताओं को प्रकाशित किया जाएगा।
सभी भारतीयों के लिए पंजीकरण आवश्यक है, केवल पंजीकृत सदस्यों के लिए कार्यक्रम के दौरान तीन दिवसीय चाय नाश्ता, आवासीय व्यवस्था ( होटल के एक कमरे में दो लोगों के रुकने ) शाकाहारी भोजन, साहित्यिक अवार्ड सम्मेलन में सहभागिता करने वाले अपने शहर से बनारस ( काशी ) आने जाने की व्यवस्था सभी सदस्य अपने स्तर पर करेंगे।
स्मारिका में प्रकाशन हेतु बनारस ( काशी ) साहित्य मैत्री सम्मेलन में सहभागिता करने वाले सदस्य अपने शोध पत्र, आलेख, लघुकथा, गीत, ग़ज़ल, कहानी, कविता, निबंध, संस्मरण आदि अन्य लेखन सामग्री अपने संक्षिप्त परिचय और फोटो के साथ संदेश में दिये गए ई मेल और डाॅ हरेंद्र हर्ष: संपादक के व्हाट्सएप नंबर पर अपना पंजीकरण कराने के बाद भेज सकते हैं।
बनारस ( काशी ) में होने वाले तीन दिवसीय साहित्य मैत्री सम्मेलन में सहभागिता के लिए पंजीकरण 24 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो रहे हैं ।
सभी भारतीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विभूतियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। ।
डाॅ. हरेंद्र हर्ष : आयोजक “प्रगति-विचार व साहित्य मंच” भारत
डा. देवी पंथी, संयोजक व अध्यक्ष: चारू साहित्य प्रतिष्ठान, नेपाल







