ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 28नवंबर से।
अल्मोड़ाः हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में स्पेशल कंपोनेंट के तहत अनुसूचित जाति के आठ वर्ष से अधिक और 21वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं को खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी अरुण बंग्याल ने बताया कि 28 नवंबर से 12 दिवसीय हॉकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, क्रिकेट और 30 नवंबर से 10 दिवसीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा।
प्रतिभागियों को आधार कार्ड,स्थायी निवास, अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र की प्रति और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी अनिवार्य है।
विभाग के मानकों के अनुसार खिलाड़ियों को यात्रा, भोजन भत्ता और नि: शुल्क आवास की सुविधा दी जाएगी।








