ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
एकजुट होकर देशहित में कार्य करने के लिए किया प्रेरित।
रानीखेत (अल्मोड़ा): संविधान दिवस पर जीआईसी जैनोली में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हुई प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संविधान से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी योग्यता दिखाई। विद्यालय प्रबंधन ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य रमेश राम ने कहा कि संविधान देश की मूल आत्मा है,जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने ने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और सदैव देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने भी संविधान निर्माताओं के योगदान पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर वहां दीपक शर्मा, गोपेश्वर बिष्ट, श्रद्धा गुरुरानी, ललित मोहन फुलोरिया, निर्विकार सिंह, नारायण राम, मनोज काण्डपाल आदि लोग मौजूद रहे।









