संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
सोबन सिंह जीना परिसर के दृश्यकला संकाय में विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखंड स्कूल आफ आर्ट को लेकर सेमिनार आयोजित।
अल्मोड़ाः सोबन सिंह जीना परिसर के दृश्यकला संकाय में WAYSAC और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखंड स्कूल ऑफ आर्ट को लेकर प्री सेमिनार और हाइब्रिड वर्कशॉप 2025 शुरू हुई। इस कार्यशाला में की नोट स्पीकर के रूप में दृश्यकला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो शेखर चन्द्र जोशी रहे।
ऑनलाइन रूप से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने उत्तराखण्ड की लोककलाओं को संरक्षित करने के लिए आयोजकों, कलाकारों को प्रेरित किया। उन्होंने उत्तराखंड और गढ़वाल की लोककलाओं को वैश्विक पटल पर ले जाने के लिए शोध करने हेतु भी प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट सहित विद्यार्थी एवं कलाकार उपस्थित रहे।








