मूसलाधार बारिश से मसूरी में मंदिर का पुस्ता ढह गया

Spread the love

मूसलाधार बारिश से मसूरी में मंदिर का पुस्ता ढह गया।

बारिश आफत बनकर बरस रही है। मूसलाधार बारिश से मसूरी में मंदिर का पुस्ता ढह गया, जिससे मॉल रोड पर मलबे का ढेर लग गया। वहीं गढ़वाल में भी कई सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप हो गई है।

मसूरी में हुई मूसलाधार बारिश से भारी भूस्खलन होने के कारण कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर, सात रिक्शे, दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मॉलरोड़ की दीवार पर बना भगवान बद्रीनाथ का भित्तिचित्र भी टूटकर गिर गया।

मलबे की चपेट में पुलिस कर्मियों के निजी वाहन मोटर साइकिल भी आ गए। कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि मंदिर का पुश्ता गिरने से मंदिर भी गिर गया। बताया कि जेसीबी से मलबे को मालरोड़ से साइड में किया गया और यातायात के लिए सड़क खोल दी। बारिश से देवाल में दो सड़कें बंद हो गई। देवाल- लोहजंग पिलखड़ा में और देवाल -खेता सुयालकोट में मलबा आने से सड़क बंद है।

                 सषश्रीनगर में सुबह पांच बजे से हुई झमाझम बारिश ने बढ़ती उमस से राहत दी। वहीं अलकनंदा नदी का स्तर चेतावनी स्तर से एक मीटर नीचे है।
                         चमोली जिले में सूना और थराली के ग्रामीणों द्वारा प्रणमति नदी पर बनाई गई अस्थाई पुलिया फिर बह गई। बेली ब्रिज के लिए बनाया गया एक तरफ का एंबेडमेन्ट भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूना, थराली देवल ग्वाड़ सहित पांच गांव के ग्रामीणों की आवाजाही फिर ठप हो गई। इस वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पाए वहीं व्यापारी अपने प्रतिष्ठान नहीं जा पाए।
                आज प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।