अनियंत्रित होकर खाई मे गिरी मैक्स, घायलों को द्वाराहाट पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से किया रेस्क्यू।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

       (नया अध्याय)

 

 

 

अनियंत्रित होकर खाई मे गिरी मैक्स, घायलों को द्वाराहाट पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से किया रेस्क्यू।

 

 

       अल्मोड़ाः आज दिनांक 06.12.2025 को समय लगभग दोपहर 01.00 बजे राजस्व क्षेत्र जैतोली ग्राम डूंगारखोला पोस्ट नौबाड़ा तहसील द्वाराहाट पर, कोतवाली द्वाराहाट को एक मैक्स के नीचे खाई में गिरने की सूचना मिली त्वरित कार्यवाही करते हुए सीओ रानीखेत विमल प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी मय पुलिस बल स्ट्रेचर, रस्सा आदि आवश्यक उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। द्वाराहाट से नौबाड़ा की ओर जा रही वाहन संख्या UK01 TA 1046 मैक्स जो अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें चालक सहित 04 लोग सवार थे। चालक दुर्घटना के दौरान छिटक कर गहरी खाई में डेढ़ सौ मीटर नीचे गिर गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा चालक को मृत घोषित किया गया। जबकि अन्य तीन व्यक्तियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में चल रहा है।

 

  मृतक व्यक्ति का नाम-

प्रयाग दत्त मिश्रा (चालक) उम्र 50 वर्ष पुत्र भवानी दत्त मिश्रा निवासी ग्राम डूंगारखोला पोस्ट नौबाड़ा,राजस्व क्षेत्र जैतौली तहसील द्वाराहाट।

 

   घायल व्यक्तियों के नाम-

1-भगवती देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी किशन राम निवासी डूंगारखोला, पोस्ट नौबाड़ा, राजस्व क्षेत्र जैतोली, तहसील द्वाराहाट।

2-कुमारी पिंकी उम्र 28 वर्ष पुत्री किशन राम निवासी उपरोक्त। 

3-अमित पुरोहित उम्र 20 वर्ष पुत्र भारत पुरोहित निवासी उपरोक्त।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए