संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)

महिला कोतवाली का कस्बा अल्मोड़ा में जन जागरूकता मुहिम, अलग-अलग स्थानों, मार्गों में मिलने वाले आमजनों को किया जागरुक।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद में नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं और आम जनता को सचेत करने के उद्देश्य से सभी कोतवाली/थाना/एएनटीएफ प्रभारियों को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली श्रीमती जानकी भाण्डारी के नेतृत्व में दिनांक~ 05.12.2025 को महिला पुलिस टीम द्वारा अल्मोड़ा नगर के मार्गो व विभिन्न क्षेत्रों में जाकर उपस्थित जनों को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेंटिंग, नये कानून, महिला एवं बाल अपराधों, घरेलू हिंसा यातायात के नियमों, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही गौरा शक्ति ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
हेल्प लाइन नम्बर नंबर डायल 112, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन न0-1098, महिला हेल्पलाइन न0-1090 आपदा हेल्पलाइन नं0- 1070 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।








