ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
जिला विकास प्राधिकरण के लागू होने से जनता है परेशान, लगातार हो रहा है विरोध।
अल्मोड़ाः जिला विकास प्राधिकरण के लागू होने से नगर की जनता को हो रही परेशानियों के विरोध में आज 09 दिसंबर मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति द्वारा गांधी पार्क, चौघानपाटा अल्मोड़ा में धरना प्रदर्शन किया गया है। इस योजना को लागू हुए लगभग साढ़े आठ साल हो चुके हैं और तभी से विभिन्न संगठनों द्वारा इससे हो रही परेशानियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाता है जो आज भी जारी है।
सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले हुए इस धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण योजना के लागू होने से नगर की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जमीन या मकान का निर्माण करने के लिए नक्शा बनवाने में दिक्कत हो रही है,समय भी बहुत ज्यादा लग रहा है और पैसा भी काफी खर्च हो रहा है। वार्ताओं ने कहा कि सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है। जनता की परेशानी को अनदेखा कर रही है। लंबे समय से इस योजना का विरोध हो रहा है लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार इस तुरंत समाप्त करे, वरना जनता बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
इस अवसर पर वहां पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, हेम चन्द्र जोशी, चन्द्र कान्त जोशी, ललित मोहन पंत, हेम चन्द्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, प्रतेश कुमार पांडे, भारतरत्न पांडे, रोबिन मनोज भण्डारी आदि लोग मौजूद रहे।








