ब्यूरो कुमाऊं, दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
“अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोध दिवस” के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में किया गया विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन।
अल्मोड़ाः उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 09-12-2025को “अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोध दिवस”के अवसर दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित राजकीय इंटर कालेज नगरखान व राजकीय हाईस्कूल धन्यान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इस जागरूकता शिविर का शुभारंभ नालसा थीम गीत (एक मुट्ठी आसमान) चलाकर किया गया।
इस अवसर पर वहां उपस्थित विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार विरोधी कानूनी प्रावधानों, भ्रष्टाचार निवारक उपायों, संस्थागत तंत्रों,नि: शुल्क विधिक सहायता,गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।साथ ही आगामी 13दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और संबंधित विषय के बारे जानकारी हेतु पंपलेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर वहां स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व अधिकार मित्र उपस्थित रहे।








