संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
ग्राम पंचायत बमनस्वाल में विभिन्न योजनाओं को लेकर बैठक आयोजित।
अल्मोड़ाः धौलादेवी ब्लाक में ग्राम पंचायत बमनस्वाल में प्रधान गौरव कुमार के अध्यक्षता में खुली बैठक आयोजित की गयी। जिसके तहत ग्रामीणो को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में कई ग्रामीण उपस्थित रहे। और बैठक में ग्रामीणो को g .r.d.p ग्राम पंचायत बदलाव योजना एवं मनरेगा कृषि विभाग, बाल विकास, पशुपालन विभाग तथा स्वजल आदि विभागों से संबंधित जानकारी दी गई। तथा समाज कल्याण u.c.c समान नागरिक संहिता को लेकर भी जानकारी दी गई। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी अर्जुन सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद पाक्ती, कृषि सहायक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व ग्रामीण उपस्थित रहे।








