ऊखीमठ: भेड़ पालकों की अराध्य देवी व सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य विराजमान भगवती मनणामाई की लोक जात यात्रा राकेश्वरी मन्दिर रासी से विधिवत शुरू हो गयी है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग:लक्ष्मण सिंह नेगी।

  ऊखीमठ: भेड़ पालकों की अराध्य देवी व सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य विराजमान भगवती मनणामाई की लोक जात यात्रा राकेश्वरी मन्दिर रासी से विधिवत शुरू हो गयी है।

बुधवार को मनणामाई लोक जात यात्रा मनणामाई धाम पहुंचेगी तथा पूजा – अर्चना के बाद लोक जात यात्रा राकेश्वरी मन्दिर रासी के लिए वापस होगी तथा लोक जात यात्रा के राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंचना मौसम पर निर्भर करेगा मगर मनणामाई लोक जात यात्रा के वापसी मे सनियारा रात्रि प्रवास युगों से चली परम्परा के अनुसार आवश्यक माना गया है। हिमालयी क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश होने के कारण इस बार लोक जात यात्रा में मात्र एक दर्शन श्रद्धालु मौजूद हैं। सोमवार को राकेश्वरी मन्दिर रासी में विद्वान आचार्यों ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें सम्पन्न कर भगवती राकेश्वरी व भगवती मनणामाई का आवाहन कर आरती उतारी तथा भगवती मनणामाई की डोली का विशेष श्रृंगार कर भगवती मनणामाई की डोली ने राकेश्वरी मन्दिर की परिक्रमा की तथा महिलाओं ने मांगल गीतों तथा ब्राह्मणों ने वेद ऋचाओं से भगवती मनणामाई की डोली को कैलाश के लिए विदा किया। भगवती मनणामाई की लोक जात यात्रा के कैलाश रवाना होने पर रासी गाँव के ग्रामीणों ने मीलों दूर तक मनणामाई की लोक जात यात्रा को परम्परानुसार विदा किया। शिक्षाविद रवीन्द्र भटट् ने बताया कि भगवती मनणामाई भेड़ पालकों की अराध्य देवी मानी जाती है तथा युगों से परम्परा के अनुसार प्रति वर्ष मनणामाई की लोक जात यात्रा सावन मास में राकेश्वरी मन्दिर रासी से शुरू होती है तथा मनणा धाम में पूजा – अर्चना के बाद लोक जात यात्रा की राकेश्वरी मन्दिर रासी के लिए वापसी होती है तथा राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंचने पर लोक जात यात्रा का समापन होता है। राकेश्वरी मन्दिर समिति अध्यक्ष जगत सिंह पंवार ने बताया कि इस बार पण्डित सूरज भटट् व अवतार भटट् मनणामाई लोक जात यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं तथा बुधवार को मनणामाई लोक जात यात्रा मनणा धाम पहुंचेगी। क्षेत्र पचायत सदस्य बलवीर भटट् ने बताया कि मनणामाई तीर्थ रासी गाँव से लगभग 32 किमी दूर चौखम्बा की तलहटी व मदानी नदी के किनारे बसा है। उन्होंने बताया कि मनणामाई तीर्थ सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य विराजमान है। लोक जात यात्रा में शामिल देवेन्द्र पंवार ने बताया कि मनणामाई धाम पहुंचने के लिए सनियारा, पटूणी, थौली, सीला समुन्दर, कुलवाणी यात्रा पड़ावों से पहुंचा जा सकता है तथा मनणामाई तीर्थ में हर भक्त के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। मनणामाई लोक जात यात्रा समिति अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट ने बताया कि मनणामाई लोक जात यात्रा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए पटूणी, द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए थौली पहुंचेगी तथा तीसरे दिन लोक जात यात्रा मनणा तीर्थ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में निरन्तर बारिश होने से लोक जात यात्रा के राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंचना मौसम पर निर्भर करता है।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।