ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान के अनुक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ाः माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, पूजा जोशी ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा, डॉ अरविंद पांगती डिप्टी सीएमओ अल्मोड़ा द्वारा सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन के अनुक्रम में बेस अस्पताल, जिला चिकित्सालय व कोसी के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाओं की जांच की गई तथा मेडिकल स्टोरों के संचालकों के लाइसेंसों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के क्रम में 07मेडिकल स्टोर संचालकों से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
जिला अस्पताल के जन-औषधी केन्द्र में मिली भारी अनियमितता के क्रम में तत्काल प्रभाव से क्रय-विक्रय बंद कराया गया। कुछ मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी बॉक्स नियमानुसार नहीं लगाए गए थे, कैशमेमो मेंटेन नहीं किए जा रहे थे सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे, दवाईयां मिट्टी में सनी मिली, जो जन स्वास्थ्य के हानिकारक है। मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मैंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।








