संवादाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
अग्निशमन रानीखेत ने फिलिंग स्टेशन मजखाली का किया फायर रिस्क निरीक्षण।
अल्मोड़ाः आज दिनांक- 12.12.2025 को नरेन्द्र कुंवर, मुख्य के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत उत्तम सिंह मय टीम द्वारा रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत जय गोलू फिलिंग स्टेशन मजखाली का अग्निसुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। अग्निशमन व्यवस्था की कार्यशीलता जांची गई, सभी सुरक्षा मनकों को सन्तोषजनक स्थिति में पाया गया। इस दौरान उपस्थित स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान की गयी।








