लोकल फॉर वोकल अभियान के तहत “ऐपन” ने दी प्रेरक पहल — स्थानीय व्यापार, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ावा देने का दिया संदेश।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

          (नया अध्याय)

 

 

 

लोकल फॉर वोकल अभियान के तहत “ऐपन” ने दी प्रेरक पहल — स्थानीय व्यापार, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ावा देने का दिया संदेश।

 

 

       अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री अजेय कुमार जी ने आज अल्मोड़ा के स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित किया।

       अल्मोड़ाः भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार जी ने संबोधित करते हुवे कहा कि

           “लोकल फॉर वोकल” अभियान के अंतर्गत ऐपन समूहों ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय व्यापार, पारंपरिक संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को बढ़ावा देने की प्रेरक पहल की। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को विश्व पटल पर पहुँचाना हर नागरिक का दायित्व है। डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए अल्मोड़ा की कला, संस्कृति व ऐतिहासिक स्थलों को नई पहचान मिल सकती है।

 

अजेय कुमार जी ने कहा – “अल्मोड़ा के ऐतिहासिक स्थलों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करें, ताकि पर्यटन व्यवसाय को मिले नई गति”

 

 

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता में निहित है।

 

उन्होंने जोर देते हुए कहा—

“आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के उपयोग से हम अपने ऐतिहासिक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय विशेषताओं को व्यापक स्तर पर प्रचारित कर सकते हैं। इससे न केवल पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं, कलाकारों और व्यापारियों के लिए नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।”

 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की शक्ति का सही उपयोग कर अल्मोड़ा जैसे ऐतिहासिक नगर को देश–दुनिया तक पहुँचाया जा सकता है। अजेय जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मंदिरों, धरोहर भवनों, पौराणिक स्थलों, लोक कला और पारंपरिक संस्कृति को आकर्षक सामग्री के माध्यम से लगातार बढ़ावा दें।

 

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने यह भी कहा—

“हम सभी राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं, परंतु हमें सामाजिक कार्यों को भी समान महत्व देना चाहिए। समाज की प्रत्येक ज्वलंत समस्या का समाधान तभी संभव है जब हम राजनीति के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी गंभीरता से निभाएँ।”

 

कार्यक्रम से पूर्व सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने अजेय कुमार जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह और ऊर्जा देखते ही बनती थी, जिससे पूरा परिसर सकारात्मक माहौल से भर गया।

 

अंत में अजेय कुमार जी ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि स्थानीय संस्कृति, पर्यटन, व्यापार और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने में सक्रिय योगदान दें, ताकि अल्मोड़ा का समग्र विकास निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सके।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने की तथा संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट ने किया।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल रहे—

 

प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, कुंदन लटवाल, गिरीश खोलिया, बिट्टू कर्नाटक, संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी, मनीष जोशी (मंटू), पूनम पालीवाल, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, दिनेश मठपाल, शैलेंद्र शाह, मनोज सनवाल, संदीप सिंह, जगमोहन, नमन गुरुरानी, राहुल, कृष्ण बहादुर, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, भीमा पवार, राजीव गुरुरानी, कैलाश गुरुरानी, चंदन बहुगुणा, नगर पालिका पार्षद अमित शाह, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए