सौजन्यः बचना शर्मा
(नया अध्याय)
आज दिनांक 13/12/2025 को राज्य मंत्री जनजाति आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लीलावती राणा जी और आयोग सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह राणा जी ने लाखामंडल शिव मंदिर में दर्शन किए। ग्राम वासियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जल अभिषेक किया। इस दौरान ग्राम वासियों ने क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत करवाया, जिसमें महिला हॉस्पिटल की समस्या भी शामिल है। भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने बताया कि महिलाओं को डिलीवरी के समय दिक्कतें होती हैं। राज्य मंत्री जी ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान बिना भट्ट ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर मंदिर पुजारी सुरेश शर्मा, पंडित तजीराम, पंडित महिमा नंद, पंडित नरेश बहुगुणा, केशवराम शर्मा, कृपाराम भट्ट, भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ग्राम प्रधान बिना भट्ट ओम प्रकाश, बिपलब सरकार, आश्रम संतराम शर्मा आदि मौजूद रहे।









