संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
प्रभारीमंत्री ने सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से मुलाकात की।
आगर-मालवा : जिले के भ्रमण पर आए प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान का शनिवार को आगर मालवा सर्किट हाउस पर आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों से मुलाकात एवं चर्चा की गई। इस दौरान जिला विधायक श्री मधु गहलोत, भाजपा अध्यक्ष श्री ओम मालवील, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश पटेल, श्री प्रेम यादव, श्री दिनेश परमार, श्री अजय जैन, भैरूसिंह चौहान, श्री बाबूलाल यादव, श्री मयंक राजपूत, श्री भरत प्रजापत, श्री विजय यादव, श्री सुरेश बैरागी, कैलाश कुम्भकार, श्री दुलेसिंह आदि जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







