राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, देहरादून)
दिल टूटने की बात नहीं, रिश्ता कैसे टूटा?
प्रेम-बंधन के धागों का जोड़, वो कैसे टूटा?
वक़्त की दीवारों ने घेर लिया था धीरे-धीरे,
ख़ामोशी का आईना गिरा, वो कैसे फूटा?
यादों के झरोखों में झलकती है मुस्कान अभी,
आहों-भरी रातों में एक हसीं सपना कैसे टूटा?
वफ़ा की कसमें खाईं थीं हमने हंसते-हंसते,
वादों की वो डोरें नाज़ुक, वो बंधन कैसे टूटा?
दूरियाँ न थीं, बस दिल की दूरी बढ़ी चुपके-चुपके,
साथ निभाने का जो नाता बाँधा, वो कैसे टूटा?
ग़ज़ल कहे, ये रिश्ते नाज़ुक हैं काग़ज़ जैसे,
हवा का एक झोंका आया, तो सब कैसे टूटा?
आजकल बिखरी तस्वीरें संभाल रहा हूँ मैं,
मत पूछना दिल में बसा वो फोटो-फ्रेम कैसे टूटा?







