संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
अपनी जमीं खो दी…!
नहीं हो सकती ‘असरदार विपक्ष’ की कल्पना,
कहें अश्विनी हर-बार न हो ईवीएम संकल्पना।
पार्टी ने देश में कहीं-कहीं अपनी ज़मीं खो दी,
बेअसर ‘मुद्दों’ ने भी चुनावों में लुटिया डूबो दी।
आइडियोलॉजी के लिए मन में बहुत इज्जत है,
इस्तीफा इसलिए दिया हो रहीं हमें फ़ज़िहत हैं।
अब भी नेताओं के लिए बहुत मन में सम्मान है,
वह चुनाव जीत के ईवीएम से क्यों हलाकान है।
अब पार्टी को भीतर झांकने की हैं आवश्यकता,
आज जवाब देने में भी नाकाम हो जाते प्रवक्ता।
वाकई में ईवीएम में अगर कोई होती हैं गड़बड़ी,
न लें चुनाव में हिस्सा जहां जीत रहे दो इस्तीफा।
(संदर्भ-अश्विनी कुमार का पार्टी से इस्तीफा)







