सुश्री सरोज कंसारी
मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत
कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका
समाज-सेविका, नवापारा-राजिम
रायपुर, छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“नकारात्मक भावनाएँ आंतरिक सुख को सोखकर जीवन को अंधकारमय बना देती हैं।” – सुश्री सरोज कंसारी।
नकारात्मकता प्रसन्नता ही शत्रु है, यह मन की शांति और आंतरिक सुख को नष्ट कर जीवन नीरस बनाती है। मनुष्य की यह प्रवृत्ति देखी जाती है कि वह परिचित और सुविधाजनक रास्तों को ही चुनता है। नवीनता और सीखने की ओर उसकी रुचि कम हो जाती है। इस प्रकार, वह अपनी संस्कृति तथा सभ्यता के आवश्यक मूल्यों को धीरे-धीरे भूलता जाता है। पुरातन परंपरा के गहन अनुभवों तथा आधुनिक संस्कृति की नवीन चेतना का संगम ही नवयुग के इतिहास की आधारशिला रखता है।
यह सामंजस्यपूर्ण समन्वय ही उत्कृष्ट परिणामों का जनक है। बीते हुए कल के ज्ञान के प्रकाश में आज का मार्ग प्रशस्त करते हुए, हम विकास के अनछुए आयामों को साकार कर सकते हैं। किसी भी मुद्दे पर बहस केवल समस्या को जन्म देती है। समाधान के लिए तो चिंतन की आवश्यकता होती है। शांत होकर किसी विषय में सात्विक विचारधारा ही श्रेष्ठ परिणाम को जन्म देती है। आज लोगों की मानसिकता उग्र है किसी बात को समझने की बजाय, उस पर तीखा व्यंग्य, आक्रामक रवैया और उत्तेजित भाव व्यक्ति के अव्यवहारिक, आचरण का परिचायक है। सभी के पास सकारात्मक शक्ति रूपी विशाल ऊर्जा का भंडार होता है। क्योंकि मनुष्य के रूप में अपने स्तर पर सभी श्रेष्ठ व्यक्तित्व के धनी हैं। कोई किसी से कम होने जरूरत है तो केवल खुद में छिपी उस क्षमता को पहचाने की समय पर किसी काम को अंजाम देने की आवश्यकता है। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारे बुजुर्गों से पहले का जमाना कुछ और था। आज के समय में वो बात कहाँ ? सुंदर विचार, संयमित जीवनशैली परंपराओं और रीति-रिवाजों का सम्मान, रहन-सहन व वेश-भूषा में अपनी सभ्यता की झलक मिलती थी। आज के परिवेश में दम घुटता है…काश ! आज की पीढ़ी पुनर्जीवित करें। उसी प्रथा को जिसे जीने में आंनद की अनुभूति होती थी।
आज की युवा पीढ़ी को प्राचीन रीति-रिवाज के बारे में जब जानकारी दी जाती है तो वे कहते हैं कि समय बदल गया…वैज्ञानिक युग है दुनियां कहाँ से कहाँ पहुंच गई और आप उसी पुरानी ढर्रे की जीवनशैली का स्मरण करते बैठे हो, हमारे पास सभी सुख-सुविधा, भोग-विलास और मनोरंजन के पर्याप्त साधन हैं तो हम पुरानी परंपरा का अनुसरण क्यों करें? देखा जाए तो दोनों पीढ़ी के लोग अपनी जगह सही है माहौल के अनुकूल सभी ढलते हैं। एक-दूसरे की संस्कृति से अपरिचित रहने की वजह से दिक्कत होती है। आज जो युवा वर्ग है वे अपने अनुसार जीवन निर्वहन करते हैं…जिसमें आधुनिकता का समावेश रहता है सोशियल मीडिया का अधिक उपयोग होता है…जो घर के बड़े बुजुर्गों को पसंद नहीं है। कभी-कभी वे जो बातें उचित नही लगती हैं… उन पर रोकटोक कर देते हैं…जैसे सुबह देर से उठना, बिना पूजा स्नान करना। चौके में जाना,घर के मुख्या को पूछे बिना होटल में भोजन करना, आये.. दिन बाहर घूमने जाना देर रात में घर लौटना छोटे कपड़े पहनना दिन भर मोबाईल में लगे रहना बीमार व्यक्ति की पूछ परख सेवा जतन न करना…ऊँची आवाज़ में बात करना…पारिवारिक जिम्मेदारी का निर्वहन न करना…जैसी बातें हैं…जिसे देखकर घर के बड़े बुजुर्ग व्यथित होते हैं। उनको लगता है कि आज आधुनिकता की अंधी दौड़ में सभी अपनी संस्कृति भूलते जा रहे हैं लेकिन, आज के पढ़े-लिखे बेटे-बहू, नाती-पोते को बड़े और बुजुर्गों द्वारा किसी बात पर हस्तक्षेप करना पसंद नही करते उन्हें लगता है… वो जो कर रहे हैं, सही है। और घर के मुख्या की उपेक्षा करते हैं जिससे उन्हें तकलीफ होती है…और जब उनके अपने ही जब उन्हें कोई इज्जत नहीं देते हैं.. किसी बात पर सलाह नहीं लेते हैं। सम्मान नहीं करते हैं तब वे अपनी रीति-रिवाजों व पुराने समय को याद करते हैं और दुखी हो जाते है। आज की युवा और पुरातन पीढ़ी में समभाव स्थापित करने के लिए एक विकल्प के रूप में प्राचीन परंपरा और आधुनिकता का समन्वय कर एक नया इतिहास इतिहास रचें हम। विलुप्त हो रही सभ्यता को पुनर्जीवित करना अति आवश्यक है। पुरातन रीति-रिवाज आने वाली पीढ़ी के पथ प्रर्दशन का एक माध्यम है..जिससे हमें मर्यादित जीवन शैली की जानकारी मिलती है। आज अव्यवहारिक हो रहे बच्चे और पथ भ्रष्ट हो रहे युवाओं के लिए बुजुर्गों द्वारा बताये गये नियमों का पालन अति आवश्यक है। आधुनिकता को अपने ऊपर हावी न करते हुए तकनीकी ज्ञान को अवश्य बढ़ायें. जो समय की मांग है। नित नये हो रहे वैज्ञानिक आविष्कार की जानकारी रखें। अपने ज्ञान का विकास करें। और सोशियल मीडिया में भी सक्रिय रहते हुए उसका दुरुपयोग न कर सदुपयोग करें। प्राचीन संस्कृति का अनुसरण करते हुए नवीनता को अपनाएं। आने वाली पीढ़ी में हम संस्कारक्षम वातावरण का निर्माण करें। जिससे दोनों पीढ़ी में मतभेद न हो। आधुनिक और पुरानी परंपरा के निर्वाहन से एक नए विकास के आयाम गढ़े जिससे सभी को लाभ हो और संतुष्टि हो कोई भी पीछे न रहे, जीवन की दौड़ में और इतना आगे भी न बढ़े की भटक जाएं, संतुलित जीवन और सहज मार्ग का आविष्कार हम सभी मिलकर स्वयं करें। ताकि पुरानी परंपरा छूटे मत और आधुनिकता से किसी का नुकसान न हो दोनों के संयोग से एक सुखद भविष्य का निर्माण करें। सबके कल्याण (भले) की कामना हो। भारत माता की जय !
नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक,
सादर!







