ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
जनपद के समस्त न्यायालयों/वाह्य न्यायालयों, तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार 13 दिसंबर 2025 को जनपद के समस्त न्यायालयों/वाह्य न्यायालयों, एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण हेतु जनपद अल्मोड़ा हेतु 04 बैच एवं वाहय न्यायालयों में हेतु 02 बैच तथा कुछ 06 बैच बनाई गई।
जनपद न्यायालय अल्मोड़ा में मामलों के निस्तारण हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गठित बैंच संख्या 01 के समक्ष निस्तारण हेतु जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायालय से संबंधित एन.आई.एक्ट से संबंधित 03 वाद, एम.ए.सी.पी. से संबंधित 03 वाद, सार्वजनिक उपयोगिता सेवा से संबंधित 02वाद व अन्य सिविल वाद से संबंधित से संबंधित वाद तथा कुल 10 लंबित वाद निस्तारण हेतु रखे गए। 10 लंबित वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया, जिनमें कुल सुलह समझौता राशि रुपया 38,12,714 रही।
परिवार न्यायाधीश अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या 02 के समक्ष निस्तारण हेतु परिवार न्यायालय अल्मोड़ा के वैवाहिक वाद/पारिवारिक वाद से संबंधित कुल 12 लंबित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया, जिसमें कुल सुलह समझौते की राशि रुपया 4,57,900/-रही।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की गठित बैंच संख्या 03 के समक्ष निस्तारण हेतु न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा के क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल से संबंधित 07वाद, कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से संबंधित 24 वाद एवं 01अन्य वाद,कुल 28लंबित वाद एवं न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा के क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल से संबंधित 02 वाद, एन आई एक्ट से संबंधित 06 वाद एवं कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से संबंधित 15 वाद, कुल 23 लंबित मामले निस्तारण हेतु रखे गए। उक्त गठित बैंच द्वारा उक्त न्यायालयों से संबंधित क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल के 05 मामलों, एन आई एक्ट से संबंधित 06 मामलों, कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से संबंधित 39 मामलों एवं अन्य वाद से संबंधित 01 मामले कुल 51 लंबित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया, जिसमें कुल सुलह समझौते की राशि रुपया 27,55,231/– रही।
शिविल जज (सी. डि.) अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या 04 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज (सी.डि.) अल्मोड़ा व सिविल जज (जू.डि.) से संदर्भित कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से संबंधित 10लंबित वाद निस्तारण हेतु रखे गए तथा बैंक से संबंधित प्री-लिटिगेश मामलों से संबंधित कुल 217 मामले निस्तारण हेतु रखे गए। उक्त गठित बैंच द्वारा उक्त न्यायालयों से संबंधित कुल 10 लंबित वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया, जिसमें कुल सुलह समझौते की राशि रुपया 17,800/-रही एवं बैंक प्री-लिटिगेशन से संबंधित 217मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया, जिसमें कुल सुलह समझौते की राशि रुपया 1,48,78,700/-रही।
सिविल जज (जू.डि.) द्वाराहाट की गठित बैंच संख्या 05 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज (जू.डि.) द्वाराहाट से संबंधित समस्त लंबित वाद एवं उक्त क्षेत्रांतर्गत आने वाले बैंक प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारण हेतु रखे गए।उक गठित बैंच द्वारा सिविल जज (जू.डि.) द्वाराहाट से संबंधित 03क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल वाद, एन आई एक्ट से संबंधित 02वाद, वैवाहिक वाद से संबंधित 01 वाद, कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से संबंधित 02 एवं अन्य वाद से संबंधित 04 वाद तथा कुल 12 लंबित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया, जिसमें कुल सुलह समझौते की राशि रुपया 10,95,500/-रही।
सिविल जज (जू.डि.) रानीखेत की गठित बैंच संख्या 06 के समक्ष निस्तारण हेतु न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रानीखेत, सिविल जज (जू.डि.) रानीखेत के से संबंधित समस्त लंबित वाद एवं उक्त क्षेत्रांतर्गत आने वाले बैंक प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारण हेतु रखे गए। बैंच द्वारा एन. आई.एक्ट से संबंधित 13 वाद, वैवाहिक वाद से संबंधित 02 वाद तथा कुल 15 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया, जिसमें कुल सुलह समझौते की राशि रुपया 1,06,81,734/-रही।
इस प्रकार 13 दिसंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 110लंबित वादों एवं बैंक के प्री-लिटिगेशन से संबंधित 217मामलों का निस्तारण करते हुए लंबित वादों में कुल सुलह समझौते की राशि रुपया 1,88,20,879/-रही एवं प्री-लिटिगेशन संबंधित मामलों में कुल सुलह समझौते की राशि रुपया 1,48,78,700/-रही।









