ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत (अल्मोड़ा)
मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों का सत्यापन जरूरी..
जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) में चल रहे श्रावणी मेले में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां प्रर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।मेला क्षेत्र में हर जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी के निर्देश पर हर जगह सावधानी के साथ कड़ी नजर रखने को कहा गया है। वहीं मेले में बाहर से आकर दुकान लगाने वाले सभी व्यापारियों का सत्यापन कराया जा रहा है।दन्या के थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि जागेश्वर धाम के श्रावणी मेले में दुकान लगाने वाले या फेरी लगाने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया है और मेले में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें कड़ी हिदायत दी गई है। उन्होंने ने बताया कि यहां पर यातायात व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए आरतोला पार्किंग से जागेश्वर धाम तक के लिए सटल सेवा का संचालन भी करवाया जा रहा है।







