राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, देहरादून)
दुनियां हक़ीकत को, क्यों नहीं जानती,
दिल की बात को, क्यों नहीं मानती ।
हर तो बार तोड़ती है, पुरातन बंधन,
फिर भी नई राहों को, नहीं पहचानती।
आंसुओं से भीगी, सायों की चादर ओढ़े,
दर्द को छुपा ले, पर नहीं मिलती शांति।
इश्क़ की आग में, जलते हैं सब चुपचाप,
राख़ को देखें, मरने के बाद है चिता छानती।
हर परछाई ये कहती है, सुने अगर कोई तो,
ज़िंदगी की सच्चाई को, जवानी नहीं मानती।
ख़ुदा की मर्ज़ी में, छुपा है हर राज़ “रंजन”
दुनिया को सिखा दे, कहना क्यों नहीं मानती।







