डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
रंगों का संसार
हर मानव को रंग चाहिए।
मोहक सुगठित अंग चाहिए।।
रहे अंग का रूप निराला।
जैसे सुरभित रस का प्याला।।
प्याला चमकदार चटकीला।
श्वेत वैगनी नीला पीला ।।
हरित रंग भी मनमोहक है।
हरियाली का प्रिय बोधक है।।
इंद्र धनुष है सप्त रंग का।
नील गगन अनुपम उमंग का।।
धरती रंगों की रानी है।
पृथ्वी सोना की दानी है।।
तरुवर पुष्प सभी रंगीले।
सरिता- पर्वत छैल छबीले।।
रंगभरी सारी जगती है।
रंगों से दुनिया खिलती है।।
जो मानव रंगीन मिजाजी।
उस पर सारी दुनिया राजी।।
पीत रंग से जिसे प्यार है।
सबके दिल का वही यार है।।
मन पंछी
मन पंछी रहता है तुझ में।
तुम रहते हो प्रिय के मन में।।
हरदम बात हुआ करती है।
मुस्कानें चिन्मय लगती हैं ।।
दीवाना मन घूमा करता।
दिल से दिल को चूमा करता।।
अलग न होता इक पल भी यह।
देखे चितवन चंचल से यह।।
प्रारम्भिक उन्माद मनोहर।
उर से उर का तार सनोहर।।
खुशियों की बौछार मधुर है।
लगता मधुमय हरिहरपुर है।।
हम अरु तुम की मस्ती न्यारी।
जगमग- जगमग ज्योतिम प्यारी।।
परम सुहाना शिव संगम है।
स्वर्गिक दिव्य चाह जंगम है।।







