ऊखीमठः कालीमठ घाटी के शीर्ष पर विराजमान भगवती चामुण्डा की कल से शुरू होने वाली दूसरे चरण की दिवारा यात्रा की सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

               (नया अध्याय)

 

 

                   

 

         ऊखीमठः कालीमठ घाटी के शीर्ष पर विराजमान भगवती चामुण्डा की कल से शुरू होने वाली दूसरे चरण की दिवारा यात्रा की सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है। दूसरे चरण की दिवारा यात्रा में शामिल होने के लिए भक्तों व धियाणियों ने गांवों की ओर रूख करने से कालीमठ घाटी के सीमान्त गांवों में रौनक लौटने लगी है। दूसरे चरण की दिवारा यात्रा में भगवती चामुण्डा विभिन्न तीर्थ स्थलो व गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछेगी तथा अगले वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्व पर हरि के द्वार हरिद्वार में तीर्थ दर्शन व तीर्थ स्नान करेगी। भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा को लेकर, खोन्नू ,जाल तल्ला, जाल मल्ला, चिलौण्ड व चौमासी के ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। जानकारी देते हुए दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि भगवती चामुण्डा की दूसरे चरण की दिवारा यात्रा का शुभारंभ कल मंगलवार को जाल मल्ला भण्डार गृह से होगा जिसकी सभी तैयारिया पूरी कर दी गयी है। संरक्षक कृपाल सिंह राणा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी ने बताया कि दूसरे चरण की दिवारा यात्रा के तहत भगवती चामुण्डा, भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर, सिद्धपीठ धारी देवी, भागीरथी – अलकनंदा संगम स्थल देवप्रयाग सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर 13 जनवरी को हरिद्वार पहुंचेगी तथा 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्व पर हरिद्वार में तीर्थ स्नान व तीर्थ दर्शन करेगी। सचिव कीरत सिंह राणा ने बताया कि भगवती चामुण्डा की समय – समय पर चार चरणों की दिवारा यात्रायें सम्पन्न होने के बाद विशाल यज्ञ के बाद भगवती चामुण्डा जगत कल्याण के लिए अपने तप स्थल चौरा नामक सिद्धपीठ में तपस्यारत होगी। वहीं दूसरी ओर जगत कल्याण के लिए सरस्वती नदी के किनारे सिद्धपीठ कालीमठ में तपस्यारत भगवती काली की दिवारा यात्रा भी इन दिनो कालीमठ घाटी के सीमान्त गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है तथा ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवती काली की दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है। दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लखपत सिंह राणा ने बताया कि इन दिनो भगवती काली की दिवारा यात्रा कालीमठ घाटी के सीमान्त गांवों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रही है तथा हर गांव में ग्रामीणों द्वारा दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है। मंत्री सुरेशानन्द गौड़ ने बताया कि 15 वर्षो बाद भगवती काली की दिवारा यात्रा का आयोजन होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। कालीमठ मन्दिर प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि दिवारा यात्रा के दौरान भगवती काली विभिन्न तीर्थ स्थलों व गांवों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़