लमगड़ा क्षेत्र में हुई महिला की ब्लाइंड मर्डर गुत्थी सुलझी

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

            नया अध्याय

 

 

लमगड़ा क्षेत्र में हुई महिला की ब्लाइंड मर्डर गुत्थी सुलझी

 

 

 

 घटना का संक्षिप्त विवरण –

दिनांक 14/11/2025 की रात्रि सांगड़ साहू गांव की महिला गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर गलोबन्द लूट लिया था।

तहरीर के आधार पर धारा 103(1)/309(4) BNS बनाम अज्ञात FIR NO-20/2025 पंजीकृत कर थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

 

 पुलिस कार्यवाही-

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा तत्काल सांगड़ साहू गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। हत्याकांड का शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी प्रभारी एसओजी थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक,थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट,थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

महिला का घर एकांत में होने व आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा न होने तथा किसी व्यक्ति की मृतका व परिवार के साथ रंजिश न होने के कारण पुलिस टीम के लिये हत्या का खुलासा करना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था।

 

ऐसे पहुंची पुलिस टीम हत्यारे तक

•हत्या का खुलासा करने के लिये पुलिस टीमों द्वारा थाना लमगड़ा क्षेत्र से लेकर हल्द्वानी तक लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया।

• मुखबिर तंत्र को मजबूत कर संदिग्ध पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी।

• साथ ही सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाई गई तथा इस दौरान लगभग 100 व्यक्तियो से पूछताछ कर जानकारियां जुटाई गई।

• हत्या के खुलासे के लिए गठित की गई टीमों के प्रत्येक दिवस की कार्यवाही की समीक्षा एसएसपी महोदय द्वारा स्वयं की जा रही थी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे थे।

• मैनुअल, सर्विलांस,फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन, टैक्निकल टीमों के समन्वय से दिन-रात पुलिस टीमो के संयुक्त अथक प्रयासों से दिनांक 14/12/2025 को अभियुक्त गोपाल सिंह को पूछताछ के लिये थाने लाया गया, जिसके कब्जे से 1,20,500 बरामद हुए तो सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा गंगा देवी की हत्या कर गलोबन्द लूटना कबूल किया गया, तत्पश्चात अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त गोपाल सिंह की निशानदेही पर हल्द्वानी में सुनार की दुकान से गलोबन्द बरामद की गई।

 

 अभियुक्त ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम

अभियुक्त गोपाल सिंह ने बताया कि वह PRD में कार्यरत है, साथ ही गांव में और लोगों के साथ-साथ मोहन सिंह (गंगा देवी के पति) के यहां भी खेत जोतने का कार्य करता था। जिससे उसे मजदूरी के रुप में पैसे मिल जाते थे। अभियुक्त पुत्री की शादी नवंबर माह के अंत में तय थी, जिसके लिये वह पैसों का इंतजाम नही कर पा रहा था। गंगा देवी ने उसे लड़की की शादी के लिये 25 हजार रुपये देने का वादा किया था, दिनांक 14/11/2025 को गोपाल सिंह मृतका गंगा देवी के घर पहुंचा और रुपये मांगने पर गंगा देवी ने रुपये नही दिये तो गलोबन्द से उसका गला दबाकर कान के कुण्डल भी नोचने का प्रयास किया, डोरी में बधा होने के कारण नही ले पाया। गंगा देवी की सांसे रुकने के बाद गोपाल ने गलोबन्द निकालकर महिला को बेड में सुलाया और कम्बल डालकर घर को चला गया। गोपाल ने गलोबन्द को एक पत्थर के नीचे छुपा दिया था, जब पुलिस द्वारा पूछताछ की जाने लगी तो डर के कारण गलोबन्द का कुछ नही किया। जैसे तैसे दिनांक 30.11.2025 को उसने अपनी लड़की की शादी कर दी। दिनांक 09.12.2025 को जब उसे लगा कि पुलिस का ध्यान उसकी ओर नही है, तब गलोबन्द बेचने हल्द्वानी चला गया। दिनाक 10.12.2025 को उसने झूठ बोलकर हल्द्वानी में एक सुनार की दुकान पर मृतका गंगा देवी का गलोबंद एक लाख छब्बीस हजार में बेच दिया था।

 

 

 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता –

गोपाल सिहं 40 वर्ष पुत्र स्व0 दीवान सिंह निवासी सांगड़ साहू क्वार्बी लमगड़ा अल्मोड़ा।

 

 बरामदगी–

1- नगद रुपये 1,20,500 रुपये

2-हत्या कर लूटा गया सोने का गलोबंद (शत् प्रतिशत बरामदगी) 

 

 पुरस्कृत–

हत्याकांड का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को रिद्धिम अग्रवाल, आई0जी0 कुमाँऊ रेंज द्वारा 15,000 रुपये का व एसएसपी अल्मोड़ा  द्वारा 10,000 रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

 

पुलिस टीमें-

एसओजी टीम-

निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा।

कानि0 राकेश भट्ट,

कानि0 राजेश भट्ट,

कानि0 इरशाद उल्ला 

कानि0 चन्दन सिंह

कानि0 हरीश 

 हेड कानि0 फिरोज खान-सर्विलांस

 

थाना लमगड़ा –

1-थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक 2-चौकी प्रभारी मोरनौला नरेश कोहली 3-चौकी प्रभारी जैती दिनेश सिंह परिहार 4-अपर उ0नि0 धर्मेन्द्र यादव 5-हेड कानि0 देवराज सिंह 6-हेड कार्की दिनेश कार्की 7-हेड कानि0 मुकेश टंगड़िया 8- कानि0 दीवान बोरा 9- कानि0 विजय बहुगुणा 10- महिला कानि0 मनीषा 11-महिला कानि0 मुन्नी पंत 12- अनुचर मोहन सिंह व समस्त थाना लमगड़ा पुलिस टीम 

 

थाना दन्या-

थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत 

कानि0 प्रमोद कुमार

कानि0 प्रदीप कुमार 

 

 थाना धौलछीना-

थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट

हेड कानि0 सुरेन्द्र सिंह 

हेड कानि0 कुन्दन

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़