संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
नया अध्याय
एसडीएम ने कानड़ के प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र एवं वेस्ट वॉटर ट्र्रीटमेंट प्लांट हेतु चिन्हित भूमि का मौका मुआयना किया।
कानड़ः एसडीएम आगर मिलिन्द ढ़ोके ने सोमवार को सीएमएचओ डॉ. दिनेशन देहलवार के साथ कानड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर परिषद् द्वारा वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट हेतु चयनित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों के साथ आगामी कार्यवाही हेतु आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।







