संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
फायर सर्विस अल्मोड़ा, SDRF व नगर निगम टीम द्वारा किया गया राहत एवं बचाव कार्य,गाय को सुरक्षित बाहर निकालकर बचाई जान।
अल्मोड़ाः आज दिनांक 16.12.2025 को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि पोखरखाली एनटीडी के पास एक गाय संकरी गली में फंसी हुई है।
जिस पर रेस्क्यू टीम सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में घटना स्थल पर पहुंची। फायर रेस्क्यू यूनिट और एसडीआरएफ द्वारा नगर निगम टीम के साथ मिलकर संकरी गली में फंसी गाय को रस्से से बांधकर बाहर निकाला गया। जिसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया गया।









