संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
अल्मोड़ाः मनरेगा महात्मा गांधी के विचारों, ग्रामीण गरीबों के अधिकार और सम्मान से जुड़ी योजना है। इसका नाम बदलना केवल एक योजना नहीं, बल्कि गांधी जी की विचारधारा और गरीब-मजदूरों के हक पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी और अलोकतांत्रिक निर्णय का पुरज़ोर विरोध करती है।
अतः जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, फ्रंटल संगठनों एवं कांग्रेस समर्थकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाएं और केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश दें कि कांग्रेस गांधी जी के सम्मान और गरीबों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।
कार्यक्रम: पुतला दहन
दिनांक 17 दिसंबर/समय 12 बजे/स्थान: चौघानपाटा
आइए, एकजुट होकर संविधान, गांधी जी की विरासत और गरीबों के हक की रक्षा के लिए आवाज बुलंद कर।









