ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
पिछले साढ़े आठ सालों से चला आ रहा ‘जिला प्राधिकरण’ के खिलाफ धरना प्रदर्शन आज भी जारी।
अल्मोड़ाः सर्वदलीय संघर्ष समिति द्वारा आज 16 दिसंबर 2025 को गांधी पार्क, चौघानपाटा अल्मोड़ा में जिला प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। समिति के तमाम लोगों ने सरकार की इस योजना का यह कहते हुए विरोध किया कि जिला प्राधिकरण के कारण नगर की जनता के जमीन व मकान संबंधी कार्यों में काफी विलम्ब हो रहा है, काफी अड़चने आ रही हैं और समय की बरबादी के साथ ही पैसा भी काफी खर्च हो रहा है।
इस धरना प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने कहा कि हम पिछले साढ़े आठ सालों से इस समस्या के बारे में सरकार से अनुरोध करते आ रहे हैं कि इस योजना को समाप्त किया जाना चाहिए क्योंकि इससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सरकार जनता के हितों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस योजना को समाप्त नहीं कर देती, जब-तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर वहां पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, हेम चन्द्र तिवारी (न.नि.पा.), प्रताप सिंह सत्याल, चन्द्रकान्त जोशी, अख्तर हुसैन, प्रतेश कुमार पांडे, राहत हुसैन, भारतरत्न पांडे, चन्द्रशेखर सिंह नगरकोटी, रोबिन मनोज भण्डारी, नरेंद्र सिंह बगडवाल लोग मौजूद रहे।









